विज्ञापन

Rajasthan: शेरवानी लेने गए दूल्हे का गनपॉइंट पर किडनैप, तीन दिन बाद आगरा के लिए रवाना होनी थी बारात

Rajasthan News: अलवर के गोविंदगढ़ में सनसनीखेज किडनैपिंग की वारदात सामने आई है. 26 अप्रैल को महेश यादव की शादी होने वाली थी. उसे शेरवानी लेते समय हथियारबंद बदमाशों ने बाजार से उठा लिया.

Rajasthan: शेरवानी लेने गए दूल्हे का गनपॉइंट पर किडनैप, तीन दिन बाद आगरा के लिए रवाना होनी थी बारात
alwar Groom kidnapping
NDTV

Alwar Groom kidnapping News: राजस्थान के जिले अलवर में किडनैपिंग की ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार से एक दूल्हे के अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है.  युवक की पहचान रामबास निवासी महेश यादव के रूप में हुई है. 

शादी की शेरवानी लेने गया था बाजार

जानकारी के अनुसार,  महेश यादव  की शादी 26 अप्रैल को होने वाली है. उसकी बारात आगरा के पास एक गांव में जानी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को वह शादी के लिए शेरवानी लेने बाजार गया था. बीच रास्ते में अचानक एक बिना नंबर (अप) की गाड़ी में सवार करीब 5 हथियारबंद बदमाश उसके सामने आकर रुके और उसे बंदूक की नौक पर जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर फरार हो गए. शादी में बस केवल तीन दिन बचे है जिसके कारण परिजनों का रो - रोकर हुरा हाल है.

परिजनों का रो- रोकर हुआ बुरा हाल

बेटे के अगवा होने की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. गुस्साए ग्रामीणों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित होकर बाजार में जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. मामले को लेकर युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे का किसी प्रकार का प्रेम प्रसंग या विवाद नहीं था.

नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी. आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है. साथ ही हर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है. मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.  इसके लिए बाजार में लगे सीसीसटीवी की भी मदद ली जा रही है. 

यह भी पढ़ें: गला घोंटा, चेहरे पर जख्म, नाक भी टूटी... दहला देगी IRS अधिकारी की बेटी के रेप‑मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com