वीडियो में युवक की पिटाई करता नन्नू पवार
- घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी से 200 किलोमीटर दूर की है
- नेता के बेटे और दोस्तों ने युवकों को जमकर पीटा
- पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया है केस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में एक राजनेता के बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. यह मामला रोडरेज से जुड़ा हुआ है.
जब बीजेपी नेता का बेटा एक बाइक सवार से आगे नहीं निकल पाया तो गाड़ी रोककर युवक की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बाइक सवार के साथ चल रहे दूसरे युवक की भी एसयूवी सवार युवकों ने पिटाई कर दी. यह नेता अपने दोस्तों के साथ एसयूवी में यात्रा कर रहा था. (एनडीटीवी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता)
अब बीजेपी नेता मंतुराम पवार के बेटे नन्नू पवार की यह हरकत सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है. मंतुराम पवार कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं.
नन्नू पवार, इस वीडियो में गाढ़े रंग की नीली शर्ट पहने हैं और रोड किनारे एक युवक की पिटाई करते वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने को बचाने के लिए किस तरह प्रयास कर रहा है.
राज्य की राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दूर स्थित खेरखट्टा की यह घटना है. जानकारी के अनुसार यह मामला 15 अगस्त का है. वीडियो सबूत होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को कोई केस दर्ज नहीं किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छत्तीसगढ़, कांग्रेस, मंतुराम पवार, नन्नू पवार, रोड रेज, छत्तीसगढ़ पुलिस, Raipur, रायपुर, Chattisgarh, Congress, Manturam Pawar, Road Rage