विज्ञापन

NCP में घमासान तेज, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ सुनेत्रा पवार ने दिखाए कड़े तेवर

NCP के संविधान में बदलाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने जो स्पष्टीकरण दिया है, बताया जा रहा है कि उससे अध्यक्ष सुनेत्रा पवार संतुष्ट नहीं हैं.

NCP में घमासान तेज, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ सुनेत्रा पवार ने दिखाए कड़े तेवर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में पार्टी संविधान में बदलाव को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बताया जा रहा है कि NCP के संविधान में बदलाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने जो स्पष्टीकरण दिया है, उससे अध्यक्ष सुनेत्रा पवार संतुष्ट नहीं हैं. पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा है, जिसमें प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों का कोई जिक्र नहीं है. 

पार्टी संविधान में बदलाव विवाद की जड़

सूत्र बताते हैं कि 16 फरवरी को पार्टी के संविधान में जो बदलाव किए गए थे, वही अब विवाद की असली जड़ बन गए हैं. दावा किया जा रहा है कि 16 फरवरी को प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर पार्टी के सभी अधिकार कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को सौंपने की कोशिश की थी.

पटेल, तटकरे से सुनेत्रा पवार खफा

बताया जाता है कि इसे लेकर सुनेत्रा पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के प्रति खुलकर नाराजगी जाहिर की. 10 मार्च को सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर पार्टी के बदले हुए संविधान को अवैध घोषित कर दिया. उन्होंने आयोग से अनुरोध किया था कि पटेल और तटकरे द्वारा किए गए पिछले सभी पत्राचारों को अमान्य माना जाए और उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

नेताओं की सफाई सुनेत्रा ने ठुकराई

पार्टी में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ ने सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार से मुलाकात की और संविधान में किए गए बदलावों पर अपना पक्ष रखा. सूत्रों के अनुसार, नेताओं की तरफ से बैठक में दी गई दलीलों से सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं. इससे पार्टी के भीतर दोनों गुटों के बीच संशय और नकारात्मकता का माहौल बन गया है.

पार्टी संविधान में बड़े बदलाव!

खबरें थीं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के नए संविधान से पार्टी के मूल स्तंभ जैसे ओबीसी और अल्पसंख्यक सेल गायब कर दिए गए हैं. पहले 7 फ्रंटल सेल हुआ करते थे, जिन्हें घटाकर केवल 4 कर दिया गया था. इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हड़कंप की स्थिति है.

देखें- रायगढ़ में NCP के बैनर से कैसे गायब सुनेत्रा और अजित पवार की फोटो, कहीं ये पार्टी के अंदर कुछ खींचतान तो नहीं?

अंदरूनी पत्र लीक होने से नाराजगी

पार्टी में इस बात को लेकर संशय बढ़ गया है कि आखिर किसके कहने पर पार्टी के संविधान में बदलाव किए गए थे? ऐसी चर्चा है कि 16 फरवरी के संशोधित संविधान में प्रफुल्ल पटेल को काफी अधिकार दे दिए गए थे, जिससे विवाद गहरा गया. वहीं पार्टी के आंतरिक पत्र के लगातार लीक होने को लेकर भी तटकरे और पटेल काफी नाराज बताए जा रहे हैं.

देखें- अजित पवार के वफादारों, सुनीट तटकरे और प्रफुल्ल पटेल से क्यों खफा हैं उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, 28 फरवरी के बाद क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nationalist Congress Party (NCP), NCP Sunetra Pawar, Sunetra Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com