विज्ञापन
This Article is From May 29, 2018

पंजाब: जेल में बंद कैदी ने दी अमरिंदर सिंह को धमकी, सोशल मीडिया पर किया वीडियो अपलोड

फरीदकोट केंद्रीय कारागार में कैद हत्या के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो अपलोड कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धमकी दी है

पंजाब: जेल में बंद कैदी ने दी अमरिंदर सिंह को धमकी, सोशल मीडिया पर किया वीडियो अपलोड
पंजााब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • जेल में बंद कैदी ने दी अमरिंदर सिंह को धमकी
  • सोशल मीडिया पर किया वीडियो अपलोड
  • यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
चंडीगढ़: फरीदकोट केंद्रीय कारागार में कैद हत्या के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो अपलोड कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को धमकी दी है.पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह नाम के कैदी ने वीडियो अपलोड करने के लिए किसी अन्य कैदी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया. इसमें देखा जा सकता है कि वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें: अकाली दल और ‘आप’ की पंजाब विधानसभा में पोल खोलेगी कांग्रेस

फरीदकोट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और गोविंद तथा कुलदीप सिंह (जिसका मोबाइल इस्तेमाल किया गया) के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है.

VIDEO: ईवीएम में गड़बड़ी हुई होती तो मैं सीएम नहीं होता : अमरिंदर सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Amarinder Singh, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com