पंजाब (Punjab) के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू (Balbir Singh Sidhu) आज विजिलेंस के सामने पेश नहीं होंगे. अब वह 5 जून को विजिलेंस (Vigilance) के सामने पेश होंगे. पिछले दिनों विजिलेंस ने उनकी प्रॉपर्टी के बारे में पूछताछ की थी. आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने उनसे ब्यौरा मांगा था. बता दें कि बलबीर सिंह सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.
बलबीर सिंह सिद्धू पर आय से अधिक संपत्ति के मामले के अलावा कोविड किट्स खरीदने में घोटाले के भी आरोप हैं. सिद्धू 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. सिद्धू मोहाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं. वहीं बलबीर सिंह सिद्धू अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं. सिद्धू का कहना है कि वह किसी भी जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कई पूर्व मंत्रियों पर कसा शिकंजा
पूर्व कैप्टन सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रियों से विजिलेंस पूछताछ कर रही है. इससे पहले, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गुरप्रीत कांगड़ से विजिलेंस ने पूछताछ की थी. विजिलेंस की ओर से आने वाले दिनों में ड्रग्स घोटाले में बर्खास्त किए गए एआइजी राजजीत सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की जानी है. इस मामले में बीते दिनों ही राजजीत को बर्खास्त किया गया है. इस मामले में विजिलेंस जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं