विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

पंजाब के अबोहर सेक्टर में बीएसएफ ने 53 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी  

पंजाब के अबोहर सेक्टर में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर 10 पैकेट हेरोइन पकड़ी है. इसका वजन लगभग 11 किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 53 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है.

पंजाब के अबोहर सेक्टर में बीएसएफ ने 53 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी   
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा के पास से बरामद की 10 पैकेट हेरोइन
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 52 करोड़ 70 लाख रुपये
  • 10 पैकेट में बंद हेरोइन का कुल वजन लगभग 11 किलोग्राम है
जालंधर: पंजाब के अबोहर सेक्टर में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर 10 पैकेट हेरोइन पकड़ी है. इसका वजन लगभग 11 किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 53 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है. बीएसएफ के पंजाब सीमांत के महानिरीक्षक मुकुल गोयल ने बताया कि भारत-पा​किस्तान सीमा पर तैनात जवानों ने सीमा सुरक्षा के घेरे के दूसरी तरफ कुछ संदिग्ध आवाजें सुनीं और तस्करों को ललकारा. इस पर तस्कर मौके से भाग गए. 

यह भी पढ़ें : नियंत्रण रेखा पार से आए ट्रक से करोड़ों रुपये की 25 किलो हेरोइन बरामद

VIDEO: गुजरात में कोस्टगार्ड ने 3500 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी

10 पैकेट हेरोइन बरामद
उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया और 10 पैकेट हेरोइन बरामद की गई. बरामद मादक पदार्थ का वजन 10 किलोग्राम 740 ग्राम है. अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान सीमा से पंजाब में 136 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद करने में बल के जवानों को सफलता मिली है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abohar Sector, Heroin Recovered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com