आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति की वजह से देश में चीनी की कमी की स्थिति पैदा हुई है.
केजरीवाल ने कहा, 'ये लोग विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने के लिए गन्ने से एथेनॉल बना रहे थे. अब देश में चीनी की कमी हो गई है और सिर्फ 17 दिनों में दाम 20 रुपये बढ़ गए हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'अब हालात ऐसे हो गए हैं कि वही Foreign Exchange खर्च करके चीनी आयात करने की नौबत आ गई है. ये सरकार है या मजाक?'
AAP प्रमुख ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले विदेशी मुद्रा बचाने के नाम पर फैसले लिए गए, लेकिन अब चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आयात की जरूरत पड़ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं