विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2016

पुणे आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की हत्या मामले में पूर्व जांच अधिकारी गिरफ्तार

पुणे आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की हत्या मामले में पूर्व जांच अधिकारी गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: पुणे के आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने मामले में पूर्व जांच अधिकारी को ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी का नाम बी आर अंधलकर है।

मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के पहले पुणे लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस इन्स्पेक्टर अंधलकर ही हत्याकांड की जांच कर रहे थे। सीबीआई के मुताबिक जांच में पता चला है कि अंधलकर ने सतीश शेट्टी के हत्यारों को बेनकाब करने की बजाय केस ख़राब करने का काम किया।

सीबीआई को शक है कि अंधलकर ने दूसरों के साथ मिलकर ना सिर्फ सबूतों के साथ छेड़छाड़ की बल्कि फर्जीवाड़ा कर दूसरों को फंसाने का काम भी किया ताकि असली क़ातिल और उनके आका पकड़ में ना आएं।

पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की 13 जनवरी 2010 को तलेगांव में हत्या कर दी गई थी। पहले पुणे की लोकल क्राइम ब्रांच की जांच सौंपी गई थी। लेकिन बाद में सीबीआई को सौंप दी गई। गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर बी आर अंधलकर को गुरुवार को रिमांड के लिए पुणे की अदालत में पेश किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुणे पुलिस, आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी, सीबीआई, बी आर अंधलकर, Pune Police, RTI Activist Satish Shetty, CBI, BR Andhalkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com