मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के लिए कांग्रेस ने पूरा दमखम लगा दिया है. पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाना चाहती है.यही वजह है कि उम्मीदवारों के नामों में फेरबदल किया जा रहा है. हाल ही में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने अपने चार उम्मीदवार बदल दिए हैं. बड़नगर, जावरा,सुमावली और पिपरिया में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं और नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पार्टी ने कर दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने किया नए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
मुरैना की सुमावली सीट पर कुलदीप शिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है. वहीं नर्मदापुर जिले की पिपरिया (एससी) सीट पर पहले गुरु चरण खैर को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अब उनकी जगह वीरेंद्र बेलवंशी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. उज्जैन की बड़नगर सीट पर राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह पर मुरली मोरवाल और रतलाम जिले की जावरा सीट पर हम्मत श्रीमल की जगह पर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार घोषित किया है. चार सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल दिए हैं.
Madhya Pradesh elections | Congress revises candidates in Sumawali, Pipariya, Badnagar and Jaora Assembly constituencies. pic.twitter.com/VHCMFZIrPl
— ANI (@ANI) October 25, 2023
कांग्रेस ने 2 विधायकों को फिर दिया मौका
पार्टी ने कुलदीप शिकरवार,गुरु चरण खैर,राजेंद्र सिंह सोलंकी और हम्मत श्रीमल का टिकट काट दिया है. कांग्रेस ने अपने दो विधायकों, मुरली मोरवाल और अजब सिंह कुशवाहा को फिर से टिकट दे दिया है. जब कि पहले आई लिस्ट में उनका नाम काट दिया गया था. अब एक बार फिर से अपडेटेड लिस्ट जारी कर दी गई है. खबर के मुताबिक अजब सिंह किसी और दल से चुनावी मैदान मे ंताल ठोंकने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पर्टी ने उनको फिर से मौका दे दिया है.
ये भी पढ़ें-टिकट किसी एक को ही मिलता है... विरोध पर बोले मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी- सब पार्टी के सिपाही!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं