विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

जब भाजपा के दो बड़े नेताओं ने अपने आपसी मतभेद से बिगाड़ा बैठक का मजा

कर्नाटक भाजपा के कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं येदियुरप्पा और ईश्वरप्पा द्वारा सार्वजनिक मंच पर खुल कर दिखाये गये आपसी मतभेद के कारण बेमजा हो गयी.  

Also Read in
जब भाजपा के दो बड़े नेताओं ने अपने आपसी मतभेद से बिगाड़ा बैठक का मजा
बीेजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा.
  • ईश्वरप्पा ने मंच पर किया सलाम तो येदियुरप्पा नेें फेरा मुंह
  • मंच पर साफ दिखा आपसी मत-भेद
  • मंच साझा किया पर रहें एक दूसरे से दूर-दूर
मैसूर: कर्नाटक भाजपा के कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं येदियुरप्पा और ईश्वरप्पा द्वारा सार्वजनिक मंच पर खुल कर दिखाये गये आपसी मतभेद के कारण बेमजा हो गयी.

हालांकि बैठक के पहले दिन रविवार को दोनों नेताओं ने मंच साझ किया, लेकिन एक-दूसरे से दूर-दूर ही रहे.ईश्वरप्पा ने जब मंच पर येदियुरप्पा से दुआ-सलाम किया तो, उन्होंने मुंह फेर लिया.खबरें थीं कि ईश्वरप्पा बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वह मौजूद रहे.

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार, सदानंद गौड़ा, रमेश जिगाजिनागी, पार्टी के प्रदेश प्रमुख मुरलीधर राव और डी. पुरेन्देश्वरी बैठक में मौजूद थेै. इन्होंने कर्नाटक में 150 सीटें जीत कर वापस भाजपा सरकार बनाने की बात कही.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Bjp, Karnataka, Bjp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com