विज्ञापन
This Article is From May 18, 2016

बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष

बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक ताला मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कल इस आशय का निर्णय किया। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ताला मरांडी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह रवीन्द्र राय का स्थान लेंगे जो पिछले तीन सालों से अध्यक्ष पद संभाल रहे थे। मई, 2014 के लोकसभा चुनावों में रवींन्द्र राय कोडरमा से भाजपा के सांसद चुने गये थे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
हरियाणा में हार के बाद भी दूर नहीं हुई कांग्रेस की गुटबाजी, हुड्डा की बैठक में नहीं पहुंचे ये विधायक
बोरियो से विधायक ताला मरांडी बने नये झारखंड भाजपा अध्यक्ष
"बाधाओं के बाद भी दिल्ली सरकार ने अच्छे काम किये". LG ने की केजरीवाल सरकार तारीफ की
Next Article
"बाधाओं के बाद भी दिल्ली सरकार ने अच्छे काम किये". LG ने की केजरीवाल सरकार तारीफ की
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com