नीतीश कुमार की फाइल तस्वीर
पटना:
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यताएं हैं।
नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मरांडी ने संवाददाताओं से कहा कि नीतीश ने केंद्र सरकार में कई पदों पर काम किए हैं और वह बतौर मुख्यमंत्री बिहार में प्रशंसनीय काम कर रहे हैं। झाविमो और जनता दल (युनाइटेड) के विलय के सवाल पर हालांकि मरांडी ने खुलकर कुछ नहीं बोला, लेकिन उन्होंने कहा कि 'मोर्चा बनेगा या विलय होगा, जो कुछ भी होगा, उसे आप लोगों को बता दिया जाएगा।'
उन्होंने केंद्र सरकार पर संघीय ढांचे को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चाहती है कि सिर्फ वही सत्ता पर काबिज रहे। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार बनाने से पहले और सरकार बनाने के बाद तक बीजेपी ने झाविमो के आठ विधायकों को तोड़ा और कुछ को मंत्री तो कुछ को निगम तथा बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया।
उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नीतीश कुमार, बाबूलाल मरांडी, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, झारखंड विकास मोर्चा, जेडीयू, Nitish Kumar, Babu Lal Marandi, Narendra Modi, Prime Minister, JVM, JDU