विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2016

बिहार में नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के आधार शिविर पर हमला किया, 4 वाहन फूंके

बिहार में नक्सलियों ने निर्माण कंपनी के आधार शिविर पर हमला किया, 4 वाहन फूंके
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
  • खरौंद रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफॉर्म और ब्रिज निर्माण में लगी है कंपनी.
  • पुलिस इस हमले के पीछे लेवी (जबरन पैसा वसूली) की आशंका जता रही है.
  • इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है- पुलिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नवादा: बिहार में नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हथियारबंद नक्सलियों ने खरौंद रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफॉर्म और ब्रिज निर्माण करा रही एक निजी कंपनी के आधार शिविर पर हमला कर चार वाहनों को फूंक दिया और फरार हो गए.

पुलिस इस हमले के पीछे लेवी (जबरन पैसा वसूली) की आशंका जता रही है. पुलिस के अनुसार, तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित खरौंद रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज और प्लेटफॉर्म निर्माण काम में लगी कंपनी सज्जन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के आधार शिविर पर नक्सलियों ने देर रात धावा बोल दिया और वहां चार वाहनों और मशीनों में आग लगा दी.

इस घटना में एक स्कॉर्पियो, एक बोलेरो, एक पोकलेन और मिक्सचर मशीन पूरी तरह बर्बाद हो गए. सिरदला के थाना प्रभारी राजकुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे नक्सलियों की लेवी वसूलने की मंशा रही होगी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, नवादा जिला, नक्‍सली, खरौंद रेलवे स्‍टेशन, तिलैया-कोडरमा रेलखंड, Bihar, Nawada Bihar, Naxals, Tilaiya-Koderma Railway Section
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com