प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना:
बिहार की राजधानी पटना के एक नामी स्कूल में एलकेजी की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार और उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्कूल की दो शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया.
पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) चंदन कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद शुक्रवार रात दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर पटना महिला थाना में तीन नवंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पटना के गांधी मैदान के पास स्थित संत जेवियर स्कूल की एलकेजी की छह वर्षीया एक छात्रा को क्लास के बाद आराम करवाने के बहाने दोनों शिक्षिकाएं उसे विश्राम कक्ष में ले जाती थीं, जहां बच्ची को पोर्टेबल बेड पर लिटा कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करती थीं. इस दौरान बच्ची दर्द से चीखती तो शिक्षिकाएं उसका मुंह बंद कर देती थीं ताकि आवाज कमरे से बाहर नहीं जाए.
दोनों ने बच्ची को किसी से इस बात का जिक्र करने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी. बच्ची के नाजुक अंग में लगातार दर्द होने लगा, तब इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई. परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से भी की. उधर, पुलिस अधिकारी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट में अंदरूनी जख्म होने की बात कही गई है.
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी शिक्षकाओं की पहचान बच्ची के माता-पिता से मिली तस्वीरों से की गई. बच्ची टीचर का नाम नहीं बता पा रही थी. वह उन्हें 'बड़ी मैम' और 'छोटी मैम' कहती है. कुशवाहा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. एसएफएल की टीम ने भी स्कूल के उस कमरे की जांच की है. स्कूल के प्राचार्य फादर जैकब ने कहा कि स्कूल प्रबंधन पुलिस की जांच में हर संभव सहयोग कर रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार न्यूज, पटना, बच्ची से यौनाचार, दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार, पटना पुलिस, Bihar News, Patna, LKG Student Molested, 2 Women Teachers Arrested, Patna Police