हादसे के बाद (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार के दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इससे पहले इलाके के बहेड़ा थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया था और मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी।
रंगदारी न देने पर बदमाशों ने शनिवार को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो इंजीनियरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
क्या है मामला
शिवरामपुर गांव में दोनों इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों BSc-C&C Joint Venture Ltd नाम की कंपनी के लिए काम करते थे। इस कंपनी को इलाक़े में सड़क बनाने का ठेका मिला है। हफ़्ते भर पहले ही दोनों इंजीनियरों से रंगदारी मांगी गई थी।
पुलिस को सूचना दी गई थी
रंगदारी की मांग के बाद कंपनी ने पुलिस को सूचना भी दी गई थी। शुक्रवार शाम तक कंपनी के ऑफिस के आगे पुलिस बल तैनात था, जिसे शुक्रवार शाम ही हटा लिया गया। हालांकि पुलिस को वहां से हटाने की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस के हटाए जाने के अगले ही दिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिससे पता चलता है कि उनके हौसले कितने बुलंद हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दरभंगा, इंजीनियरों की हत्या, बहेड़ा थाना एसएचओ, बिहार एसटीएफ, Darbhanga, Darbhanga Engineers Murder Case, Bahera SHO Suspended, Bihar STF