महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने के दौरान भावुक हो गए. बीस ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले फेडरर अपने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान कई बार रो पड़े. पत्नी मिर्का का जिक्र करते हुए तो उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे. मिर्का के स्वागत-परिचय भाषण के बाद फेडरर को मंच पर बुलाया गया. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें इस समय रूमाल और धूप के चश्मे की जरूरत है, लेकिन आंसुओं को रोकना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.
पैंतालिस वर्षीय फेडरर ने मंच पर आते ही कहा, ‘यह बहुत ऊंचे स्तर का है और इसके बाद बोलना आसान नहीं होगा.' इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में पत्नी मिर्का से कहा, ‘पता नहीं, आपने चुपके से इसकी तैयारी तो नहीं की थी?' फेडरर ने इस दौरान अपने बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और लंबे समय तक उनके कोच रहे सेवेरिन लुथी को याद किया.
Roger Federer's COMPLETE @TennisHalloFame Induction speech.
— José Morgado (@josemorgado) August 30, 2026
Stop what you are doing and enjoy this half an hour. pic.twitter.com/lQDE7LfhkK
लगातार 237 हफ्ते रहे थे नंबर-1
‘स्विस मैस्ट्रो' के नाम से मशहूर फेडरर ने अपने शानदार करियर में आठ विंबलडन, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब जीता. वह लगातार 237 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे. वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले केवल आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच यूएस ओपन खिताब जीते और 10 लगातार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे, जिनमें से आठ में उन्होंने जीत हासिल की.
कुल मिलाकर 272वें सदस्य बने
फेडरर ‘हॉल ऑफ फेम' में शामिल होने वाले 272वें सदस्य बने. उन्होंने कहा, ‘टेनिस के इतिहास में खुद को इस स्थान पर देखना मेरे लिए बेहद खास है. इस खेल की समृद्ध विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.' फेडरर के साथ पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी ‘हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया. ‘हॉल ऑफ फेम' में पहले से शामिल बिली जीन किंग ने उनका परिचय दिया. कैरिलो ने कहा, ‘हॉल ऑफ फेम' के इन दिग्गजों के बीच खड़े होकर सम्मानित होना मेरे सपने से भी बढ़कर है.' बिली जीन किंग ने 69 वर्षीय कैरिलो की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपनी जगह बनाई है और न्यूपोर्ट में भी अपना स्थान अर्जित किया है'
ROGER FEDERER GRAVÉ DANS L'HISTOIRE DU TENNIS 🥹❤️
— Univers Tennis 🎾 (@UniversTennis) August 30, 2026
🏆 103 titres
🌟 20 en Grand Chelem
🌟 28 Masters 1000
🌟 6 ATP Finals
🌟 N°1 237 semaines consécutives
🌟 1526 matchs - 1251 victoires
Le Suisse a été intronisé au Hall of Fame du tennis cette nuit. ✨ pic.twitter.com/8or0OAUJYC
F & Q= Frequently Asked Questions
Q1. हॉल ऑफ फेम समारोह के दौरान रोजर फेडरर इतने भावुक क्यों हो गए थे?
उत्तर: अगस्त 2026 में अमेरिका (न्यूपोर्ट) में आयोजित 'इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम' इंडक्शन के दौरान अपनी पत्नी मिरका के भाषण के बाद फेडरर बेहद भावुक हो गए थे. उन्होंने 40 साल के टेनिस सफर, अपने बचपन के कोचों और पत्नी मिरका के योगदान को याद करते हुए आँखों में आए आँसू पोंछे और कहा, 'यह मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है.'
Q2. रोजर फेडरर ने अपने करियर की शुरुआत कहां से की थी?
उत्तर: स्विट्जरलैंड के बासेल से ताल्लुक रखने वाले फेडरर ने 3 साल की उम्र में अपने पिता के लकड़ी के रैकेट से टेनिस खेलना शुरू किया था. 13 साल की उम्र में वे 'स्विस्स इंडोर्स' (Basel) टूर्नामेंट में एक मामूली बॉल-बॉय (गेंद उठाने वाले लड़के) के रूप में काम करते थे, जहां से खिलाड़ियों को करीब से देखकर उनका टेनिस के प्रति जुनून और गहरा हुआ.
Q3. टेनिस इतिहास में रोजर फेडरर के नाम कौन से बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं?
उत्तर:
20 ग्रैंड स्लैम खिताब: (8 विंबलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन)
8 विंबलडन टाइटल्स: पुरुषों के सिंगल टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड.
237 लगातार हफ्ते नंबर-1: विश्व रैंकिंग में लगातार 237 सप्ताह तक नंबर-1 खिलाड़ी बने रहने का अटूट रिकॉर्ड.
103 ATP टाइटल्स: अपने करियर में कुल 103 पेशेवर एटीपी खिताब जीते.
Q4. रोजर फेडरर और उनकी पत्नी मिरका की लव स्टोरी कैसे और कब शुरू हुई थी?
उत्तर: फेडरर और मिरका (पूर्व टेनिस खिलाड़ी) की पहली मुलाकात 2000 के सिडनी ओलंपिक में हुई थी. उस वक्त फेडरर के पास एक भी एटीपी टाइटल नहीं था. मिरका ने न सिर्फ उनके करियर में एक हिटिंग पार्टनर और गाइड की भूमिका निभाई, बल्कि फेडरर के सभी 103 खिताबी सफर में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी रहीं.
Q5. रोजर फेडरर ने पेशेवर टेनिस से संन्यास कब लिया और उनका आखिरी मैच कौन सा था?
उत्तर: फेडरर ने सितंबर 2022 में 41 वर्ष की उम्र में संन्यास लिया। उनका आखिरी आधिकारिक मैच लेवर कप था, जहां वे अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी और जिगरी दोस्त राफेल नडाल के साथ डबल्स का मुकाबला खेलकर टेनिस कोर्ट से विदा हुए थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं