विज्ञापन

बिना हाथ पांव की तीरंदाज पायल ने वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता शीतल को हराया

ओडिशा की बिना हाथ और पांव की तीरंदाज पायल नाग ने वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता शीतल देवी को हराकर गोल्ड मेडल जीता और पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

बिना हाथ पांव की तीरंदाज पायल ने वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता शीतल को हराया
Payal Nag

ओडिशा की बिना हाथ और पांव की तीरंदाज पायल नाग ने वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता शीतल देवी को हराकर गोल्ड मेडल जीता और पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. पायल के कोच कुलदीप वेदवान कहते हैं, '18 साल की पायल ने पिछले 3 साल में दो बार ओलंपिक पदक विजेता शीतल को हराया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह लड़की अगले एशियन गेम्स में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा सकती हैं.'

बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा, जिसमें देश ने कुल 7 स्वर्ण पदक जीते. इस प्रतियोगिता में. 18 वर्षीय पायल नाग ने अपनी टीम की साथी और दुनिया की नंबर 1 शीताल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता. पायल नाग ने कंपाउंड वुमेंस फाइनल में 139-136 के स्कोर से जीत हासिल की. भारत ने कुल 16 पदक जीते, जिसमें 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं.

पायल नाग एक प्रेरणादायक भारतीय पैरा-तीरंदाज हैं, जिन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और हौसले से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं. 18 साल की पायल ओडिशा के बालांगीर जिले से हैं और वे दुनिया की पहली ऐसी तीरंदाज हैं, जिनके पास न हाथ हैं न पैर. 

उन्होंने  राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते हैं और खेलो इंडिया पैरा गेम्स में रजत पदक हासिल किया है. पिछले साल NDTV ने कटरा जाकर सबसे पहले पायल नाक की स्टोरी की थी जब कोच कुलदीप ने बताया था की पायल उड़ीसा के बलांगीर में अनाथ आश्रम में रहती थी जहां से वह उन्हें कटरा लेकर आए और पिछले 3 साल से उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: ये 'अप्रैल फूल' प्रैंक नहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने वाली इटली, फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com