
पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब गिनती के दिन बचे हैं. 26 जुलाई ने फ्रांस की राजधानी में खेलों के महाकुंभ की रंगारग शुरुआत होनी है. हालांकि, अधिकारिक तौर पर खेलों की शुरुआत होने से कुछ दिन पहले ही फुटबॉल, रग्बी के मुकाबले शुरु हो जाएंगे. वहीं भारत के नजरिए से देखें तो 25 जुलाई को तीरंदाज एक्शन में होंगे. इस बार छह भारतीय तीरंदाज पांच कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं- जिनमें पुरुष और महिला व्यक्तिगत रिकर्व, पुरुष और महिला टीम और मिश्रित टीम शामिल हैं. तीरंदाजी प्रतियोगिताएं 25 जुलाई को शुरू होंगी और 4 अगस्त को समाप्त होंगी. 25 जुलाई को तीरंदाजी प्रतियोगिताएं रैंकिंग राउंड के साथ एस्प्लेनेड डेस इनवैलिड्स में शुरू होंगी. पेरिस ओलंपिक में इस बार 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे. भारत ने टोक्यो 2020 में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात मेडल जीते थे, ऐसे में भारतीय दल की कोशिश होगी कि वो इस बार पेरिस में नए रिकॉर्ड बनाए. पेरिस ओलंपिक के लिए भारत ने 117 खिलाड़ियों का एक मजबूत दल भेजा है, जिसमें भाला स्टार नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, और भारोत्तोलक मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद होगी. ओपनिंग सेरेमनी के बाद, भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक शनिवार, 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पहले पूल गेम के साथ शुरू होगा. इसी दिन बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शूटिंग और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं भी होंगी.
भारतीय खिलाड़ी कब करेंगे शुरुआत
पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की प्रतियोगिताएं शुक्रवार, 25 जुलाई से तीरंदाजी रैंकिंग राउंड के साथ शुरू होंगी. उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 26 जुलाई को होगा. भारतीय समय के हिसाब से बात करें तो ओपनिंग सेरेमनी 27 जुलाई देर रात 11:30 बजे से शुरू होगी.
भारत में कब शुरु होंगे मुकाबले
भारतीय समय के हिसाब से बात करें तो पेरिस ओलंपिक के मुकाबले सुबह 11:30 बजे शुरू होंगे और मुकाबले देर रात 2:30 बजे तक चलेंगे.
भारत में किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव
भारत में ओलंपिक के प्रसारण अधिकार जियो के पास है. स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर ओलंपिक मुकाबलों का प्रसारण होगा. आप जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.
ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल (Indian Players Schedule at Paris Olympic)
25 जुलाई, गुरुवार
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड (दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त, भजन कौर) - दोपहर 1 बजे
- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड (बी. धीरज, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव) - शाम 5:45 बजे
26 जुलाई, शुक्रवार
ओपनिंग सेरेमनी - रात 11:30 बजे
27 जुलाई, शनिवार
- बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) - दोपहर 12 बजे से
- रोइंग- पुरुष सिंगल स्कल्स हीट्स (बलराज पंवार) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, एलावेनिल वलारिवान, रमिता जिंदल) - दोपहर 12:30 बजे
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा) - दोपहर 2 बजे
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम मेडल राउंड (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2 बजे
- टेनिस - पहले दौर के मैच - पुरुष एकल (सुमित नागल), पुरुष युगल (रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी) - दोपहर 3:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल महिला योग्यता (रिदम सांगवान, मनु भाकर) - शाम 4 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) प्रारंभिक दौर - शाम 6:30 बजे से
- बॉक्सिंग- महिला 54 किग्रा (प्रीति पवार), राउंड 32 - शाम 7 बजे से
- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम न्यूजीलैंड - रात 9 बजे
28 जुलाई, रविवार
- बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) - दोपहर 12 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल महिला क्वालिफिकेशन (एलावेनिल वलारिवान, रमिता जिंदल) - दोपहर 12:45 बजे से
- तीरंदाजी - महिला टीम राउंड 16 (दीपिका कुमार, अंकिता भक्त, भजन कौर) - दोपहर 1 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- रोइंग - पुरुष सिंगल स्कल्स रेपेचेज (बलराज पंवार) - दोपहर 1:06 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड ऑफ़ 64 - दोपहर 1:30 बजे से
- बॉक्सिंग - पुरुषों का 51 किग्रा (अमित पंघाल) राउंड ऑफ़ 32 - दोपहर 2:30 बजे से (देर रात तक जारी)
- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (श्रीहरि नटराज) - दोपहर 2:30 बजे से
- तैराकी - महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल हीट्स (धीनिधि देसिंघु) - दोपहर 2:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता) - दोपहर 2:45 बजे से
- बॉक्सिंग - पुरुष 71 किग्रा (निशांत देव) राउंड ऑफ़ 32 - दोपहर 3:02 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - पहले दौर के मैच - पुरुष एकल (सुमित नागल), पुरुष युगल (रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी) - दोपहर 3:30 बजे से
- बॉक्सिंग - महिलाओं का 50 किग्रा (निकहत ज़रीन) राउंड 32 - शाम 4:06 बजे से
- तीरंदाजी - महिला टीम क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:45 बजे से
- तीरंदाजी - महिला टीम सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:17 बजे से
- तीरंदाजी - महिला टीम कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 8:18 बजे से
- तीरंदाजी - महिला टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 8:41 बजे से
- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:02 बजे से (29 जुलाई)
- तैराकी - महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:20 बजे से (29 जुलाई)
29 जुलाई, सोमवार
- बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) - दोपहर 12 बजे से
- शूटिंग - ट्रैप मेन्स क्वालिफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडिमन) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा, मनु भाकर, रिदम सांगवान) - दोपहर 12:45 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- तीरंदाजी- पुरुष टीम राउंड 16 (बी. धीरज, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव) - दोपहर 1 बजे से
- रोइंग - पुरुष सिंगल स्कल्स सेमीफ़ाइनल ई/एफ - दोपहर 1 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड 64 और 32 - दोपहर 1:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - दूसरे दौर के मैच (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम अर्जेंटीना - शाम 4:15 बजे
- तीरंदाजी - पुरुष टीम क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:45 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:17 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष टीम कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 8:18 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 8:41 बजे से
- तैराकी - पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 12:49 बजे से (30 जुलाई)
- तैराकी - महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 1:11 बजे से (30 जुलाई)
30 जुलाई, मंगलवार
- बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) - दोपहर 12 बजे से
- शूटिंग - ट्रैप मेन्स क्वालिफिकेशन (पृथ्वीराज टोंडिमन) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - ट्रैप महिला योग्यता (राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम मेडल राउंड (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड 32 - दोपहर 1:30 बजे से
- रोइंग - पुरुष एकल स्कल्स क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:40 बजे से
- बॉक्सिंग - पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- घुड़सवारी - ड्रेसेज व्यक्तिगत दिन 1 (अनुश अग्रवाल) - दोपहर 2:30 बजे से
- तीरंदाजी- पुरुष व्यक्तिगत (बी. धीरज, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव) राउंड ऑफ 64 और महिला व्यक्तिगत (दीपिका कुमारी अंकिता भक्त, भजन कौर) राउंड ऑफ 64 - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल दूसरे दौर और पुरुष युगल तीसरे दौर के मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- बॉक्सिंग - महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:50 बजे से
- तीरंदाजी- पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 32 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:15 बजे से
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत राउंड 32 (क्वालीफिकेशनके आधार पर) - शाम 4:30 बजे से
- बॉक्सिंग - महिलाओं का 57 किग्रा (जैस्मीन लेम्बोरिया) राउंड ऑफ़ 32 - शाम 4:38 बजे से
- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम आयरलैंड - शाम 4:45 बजे
- शूटिंग - पुरुष ट्रैप फ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 7 बजे से
31 जुलाई, बुधवार
- बैडमिंटन - पुरुष एकल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन), महिला एकल ग्रुप स्टेज (पी वी सिंधु), पुरुष युगल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी), महिला युगल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा) - दोपहर 12 बजे से
- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पॉज़। पुरुषों की योग्यता (ऐश्वर्य तोमर, स्वप्निल कुसाले) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - ट्रैप महिला योग्यता (राजेश्वरी कुमारी, श्रेयसी सिंह) - दोपहर 12:30 बजे से
- रोइंग - पुरुष एकल स्कल्स सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:24 बजे
- घुड़सवारी - ड्रेसेज व्यक्तिगत दिन 1 (अनुश अग्रवाल) - दोपहर 1:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल (शरथ कमल, हरमीत देसाई) और महिला एकल (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला) राउंड ऑफ़ 32 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 71 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:02 बजे से
- तीरंदाजी- पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 64 और 32 और महिलाओं का व्यक्तिगत राउंड 64 और 32 - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल तीसरा राउंड और पुरुष युगल सेमीफ़ाइनल मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 75 किग्रा प्रारंभिक दौर (लवलीना बोरगोहेन) - दोपहर 3:34 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल राउंड 16 और महिला एकल राउंड 16 (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- शूटिंग - महिला ट्रैप फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 7 बजे से
1 अगस्त, गुरूवार
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक (अक्षदीप सिंह, विकास सिंह, परमजीत बिष्ट) - सुबह 11 बजे से
- बैडमिंटन - पुरुष एकल राउंड 16 और महिला युगल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 12 बजे से
- गोल्फ - पुरुष राउंड 1 (गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा) -दोपहर 12:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक (प्रियंका गोस्वामी) - दोपहर 12:50 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 64 और 32 और महिलाओं का व्यक्तिगत राउंड 64 और 32 - दोपहर 1 बजे से
- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुषों का फ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- रोइंग - पुरुषों की सिंगल स्कल्स एसएफ ए/बी - दोपहर 1:20 बजे से
- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम बेल्जियम - दोपहर 1:30 बजे
- टेबल टेनिस - महिला एकल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला योग्यता (सिफ्त कौर समरा, अंजुम मौदगिल) - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 1-2 (विष्णु सरवनन) - दोपहर 3:45 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 4:06 बजे से
- बैडमिंटन - पुरुष युगल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 4:30 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 1-2 (नेथ्रा कुमानन) - शाम 7:05 बजे से
- बैडमिंटन - महिला एकल राउंड 16 (योग्यता के आधार पर) - रात 10 बजे से
2 अगस्त, शुक्रवार
- बैडमिंटन - पुरुष युगल और महिला युगल सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 12 बजे से
- गोल्फ - पुरुष राउंड 2 (गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा) -दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन प्रिसिजन (मनु भाकर, ईशा सिंह), स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन (अनंतजीत सिंह नरूका) - दोपहर 12:30 बजे से
- तीरंदाजी - मिश्रित टीम राउंड 16 - दोपहर 1 बजे से
- रोइंग - पुरुष एकल स्कल्स फ़ाइनल - दोपहर 1 बजे से
- शूटिंग - 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला फ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- जूडो - महिलाओं का 78+ किग्रा प्रारंभिक दौर (तुलिका मान) - दोपहर 1:30 बजे से
- टेबल टेनिस - महिला एकल सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन रैपिड (मनु भाकर, ईशा सिंह) - दोपहर 3:30 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल सेमीफ़ाइनल और पुरुष युगल कांस्य मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 3-4 (नेथ्रा कुमानन) - दोपहर 3:45 बजे से
- हॉकी - पुरुष ग्रुप बी - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4:45 बजे
- तीरंदाजी - मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:45 बजे से
- बैडमिंटन - पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- बॉक्सिंग - महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 7 बजे से
- तीरंदाजी - मिश्रित टीम सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:01 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 3-4 (विष्णु सरवनन) - शाम 7:05 बजे से
- जूडो - महिलाओं का 78+ किग्रा फ़ाइनल ब्लॉक (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:30 बजे से
- तीरंदाजी - मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:54 बजे से
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 51 किग्रा क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 8:04 बजे से
- तीरंदाजी - मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 8:13 बजे से
- एथलेटिक्स - महिला 5000 मीटर राउंड 1 (पारुल चौधरी, अंकिता ध्यानी) - रात 9:40 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुष शॉट पुट योग्यता (तजिंदरपाल सिंह तूर) - रात 11:40 बजे से
3 अगस्त, शनिवार
- बैडमिंटन - महिला एकल क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 12 बजे से
- गोल्फ - पुरुष राउंड 3 (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - स्कीट पुरुष योग्यता (अनंतजीत सिंह नरूका), स्कीट महिला योग्यता (माहेश्वरी चौहान) - दोपहर 12:30 बजे से
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत राउंड 16 (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर पिस्टल महिला फ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- रोइंग - पुरुष एकल स्कल्स फ़ाइनल - दोपहर 1:12 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल कांस्य पदक मैच और पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 5-6 (विष्णु सरवनन) - दोपहर 3:45 बजे से
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 4:30 बजे से
- टेबल टेनिस - महिला एकल पदक राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 5 बजे से
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:22 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 5-6 (नेथ्रा कुमानन) - शाम 5:55 बजे से
- तीरंदाजी - महिला व्यक्तिगत पदक राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:03 बजे से
- बैडमिंटन - महिला युगल फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- शूटिंग - स्कीट पुरुष फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 7 बजे से
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 71 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 7:32 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 50 किग्रा क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 8:04 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुष शॉट पुट फ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - रात 11:05 बजे से
4 अगस्त, रविवार
- बैडमिंटन - पुरुष और महिला एकल सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 12 बजे से
- गोल्फ - पुरुष राउंड 4 (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वाल-स्टेज 1 (अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू) - दोपहर 12:30 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुषों का व्यक्तिगत राउंड 16 (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- शूटिंग - स्कीट महिला योग्यता (माहेश्वरी चौहान) - दोपहर 1 बजे से
- घुड़सवारी - ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रां प्री फ्रीस्टाइल (मेडल इवेंट) - दोपहर 1:30 बजे से
- हॉकी - पुरुष क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राउंड 1 (पारुल चौधरी) - दोपहर 1:35 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की लंबी कूद योग्यता (जेसविन एल्ड्रिन) - दोपहर 2:30 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:02 बजे से
- टेनिस - पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:30 बजे से
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 54 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:34 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 7-8 (विष्णु सरवनन) - दोपहर 3:35 बजे से
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 51 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 3:50 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 4:30 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वाल-स्टेज 2 (अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू) - शाम 4:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष एकल पदक राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 5 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:22 बजे से
- तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत पदक राउंड (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:03 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 7-8 (नेथ्रा कुमानन) - शाम 6:05 बजे से
- बैडमिंटन - पुरुष युगल फ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- शूटिंग - स्कीट महिला फ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 7 बजे से
5 अगस्त, सोमवार
- शूटिंग - स्कीट मिश्रित टीम योग्यता (अनंतजीत सिंह नरूका, माहेश्वरी चौहान) - दोपहर 12:30 बजे से
- शूटिंग - 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1 बजे से
- बैडमिंटन - महिला एकल फाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:15 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष और महिला टीम राउंड 16 - दोपहर 1:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर राउंड 1 (किरण पहल) - दोपहर 3:25 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी रेस 9-10 (नेथ्रा कुमानन) - दोपहर 3:45 बजे से
- बैडमिंटन - पुरुष एकल फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 6 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी रेस 9-10 (विष्णु सरवनन) - शाम 6:10 बजे से
- शूटिंग - स्कीट मिश्रित टीम फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 68 किग्रा राउंड ऑफ 16 (निशा दहिया) - शाम 6:30 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 68 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ राउंड 1 (अविनाश साबले) - रात 10:34 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 5000 मीटर फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:40 बजे से (6 अगस्त)
- कुश्ती - महिलाओं का 68 किग्रा सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:10 बजे से (6 अगस्त)
6 अगस्त, मंगलवार
- टेबल टेनिस - पुरुष और महिला टीम राउंड 16 - दोपहर 1:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की भाला फेंक योग्यता (नीरज चोपड़ा, किशोर जेना) - दोपहर 1:50 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं की 68 किग्रा रेपेचेज (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 2:50 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 (विनेश फोगाट) - दोपहर 3 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 50 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे से
- हॉकी - पुरुष सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:30/10:30 बजे से
- नौकायन - महिलाओं की डिंगी पदक दौड़ (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:13 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष महिला टीम क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30/11:30 बजे से
- नौकायन - पुरुषों की डिंगी पदक दौड़ (योग्यता के आधार पर) - शाम 7:13 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 50 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 10:25 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की लंबी कूद फाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 11:45 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं के 68 किग्रा पदक मुकाबले (योग्यता के आधार पर) - 12:20 पूर्वाह्न से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात बजे से 12:40 (7 अगस्त)
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 71 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 1 बजे से (7 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:32 बजे से (7 अगस्त)
7 अगस्त, बुधवार
- एथलेटिक्स - मैराथन रेस वॉक मिश्रित रिले (सूरज पंवार, प्रियंका गोस्वामी) - सुबह 11 बजे से
- गोल्फ - महिला राउंड 1 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर) - दोपहर 12:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष और महिला टीम क्वार्टरफ़ाइनल (योग्यता विषय) - दोपहर 1:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की ऊंची कूद योग्यता (सर्वेश कुशारे) - दोपहर 1:35 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 (ज्योति याराजी) - दोपहर 1:45 बजे से
- एथलेटिक्स - महिला भाला फेंक योग्यता (अन्नू रानी) - दोपहर 1:55 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं की 50 किग्रा रेपेचेज (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 53 किग्रा राउंड ऑफ 16 (अंतिम पंघाल) - दोपहर 3 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 53 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 10:25 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की ट्रिपल जंप योग्यता (प्रवीण चित्रवेल, अब्दुल्ला अबूबकर) - रात 10:45 बजे से
- भारोत्तोलन - महिला 49 किग्रा (मीराबाई चानू) - रात 11 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 11:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:15 बजे से (8 अगस्त)
- कुश्ती - महिलाओं के 50 किग्रा पदक मुकाबले (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:20 बजे से (8 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 1 बजे से (8 अगस्त)
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:10 बजे से (8 अगस्त)
8 अगस्त, गुरूवार
- गोल्फ- महिला राउंड 2 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर) - दोपहर 12:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:05 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं की 53 किग्रा रेपेचेज (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- कुश्ती - पुरुषों का 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (अमन सहरावत) - दोपहर 3 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (अंशु मलिक) - दोपहर 3 बजे से
- कुश्ती - पुरुषों का 57 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे से
- हॉकी - पुरुषों का कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - शाम 5:30 बजे से
- टेबल टेनिस - महिला टीम सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30/11:30 बजे से
- कुश्ती - पुरुषों का 57 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 9:45 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 10:25 बजे से
- हॉकी - पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - रात 10:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों का भाला फेंक फाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 11:55 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं के 53 किग्रा पदक मुकाबले (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:20 बजे से (9 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं के 75 किग्रा सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 1:32 बजे से (9 अगस्त
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 2:04 बजे से (9 अगस्त
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 54 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 2:21 बजे से (9 अगस्त
9 अगस्त, शुक्रवार
- गोल्फ - महिला राउंड 3 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर) - दोपहर 12:30 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष टीम कांस्य पदक मैच (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 (ज्योतिका श्री दांडी, सुभा वेंकटेशन, विथ्या रामराज, पूवम्मा एमआर) - दोपहर 2:10 बजे से
- कुश्ती - पुरुषों का 57 किग्रा रेपेचेज राउंड (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 2:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले राउंड 1 (मोहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, संतोष तमिलारासन, राजेश रमेश) - दोपहर 2:35 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ सेमीफ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 3:35 बजे से
- टेबल टेनिस - पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- कुश्ती - पुरुषों के 57 किग्रा मेडल मुकाबले (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - रात 11 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 400 मीटर फ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 11:30 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की ट्रिपल जंप फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 11:40 बजे से
- मुक्केबाजी - पुरुषों का 71 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 1 बजे से (10 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 1:17 बजे से (10 अगस्त)
10 अगस्त, शनिवार
- गोल्फ - महिला राउंड 4 (अदिति अशोक, दीक्षा डागर) - दोपहर 12:30 बजे से
- टेबल टेनिस - महिला टीम कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - दोपहर 1:30 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 76 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 (रीतिका हुडा) - दोपहर 3 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 76 किग्रा क्वार्टरफाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - शाम 4:20 बजे से
- टेबल टेनिस - महिला टीम स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर) - शाम 6:30 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं का 76 किग्रा सेमीफ़ाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - रात 10:25 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (योग्यता के आधार पर 0 - 10:40 बजे से
- एथलेटिक्स - महिला भाला फेंक फाइनल (योग्यता के आधार पर) - रात 11:10 बजे से
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (योग्यता के आधार पर) - 11:15 बजे से
- एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:42 (11 अगस्त)
- एथलेटिक्स - महिलाओं की 4x400 मीटर रिले फ़ाइनल (योग्यता के आधार पर) - देर रात 12:52 (11 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 57 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - देर रात 1 बजे से (11 अगस्त)
- मुक्केबाजी - महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - 1:46 बजे से
11 अगस्त, रविवार
- कुश्ती - महिलाओं का 76 किग्रा रेपेचेज राउंड (क्वालीफिकेशन के आधार पर) - दोपहर 2:50 बजे से
- कुश्ती - महिलाओं के 76 किग्रा पदक मुकाबले (योग्यता के आधार पर) - शाम 4:50 बजे से
- क्लोजिंग सेमेमनी - रात 11:30 बजे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं