विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2024

Neeraj Chopra's best throws: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा भारत को दिलाएंगे गोल्ड? जानिए कैसा रहा है 'गोल्डन ब्वॉय' का रिकॉर्ड

Neeraj Chopra's best throws, पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के इवेंट का फैन्स इंतजार कर रहे हैं. टोक्यों में नीरज ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था.

Neeraj Chopra's best throws: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा भारत को दिलाएंगे गोल्ड? जानिए कैसा रहा है 'गोल्डन ब्वॉय' का रिकॉर्ड
Neeraj Chopra at Paris Olympics 2024

Neeraj Chopra's best throw: भारत के पहले ट्रैक और फील्ड तथा दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा पेरिस मेंभाला फेंक खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगे.  किशोर जेना के साथ पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन स्पर्धा में भाग लेंगे.  ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड दोपहर 1:50 बजे शुरू होगा, तथा ग्रुप बी उसी दिन दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा. नीरज और किशोर ने पिछले साल हांग्जो में एशियाई खेलों में क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते थे. टोक्यो में जीत के बाद से, नीरज ने 2022 में डायमंड लीग खिताब और 2023 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है.  इस बार पेरिस में नीरज के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Twitter

बता दें कि यदि नीरज (Neeraj Chopra AT Paris Olympics 2024) गोल्ड मेडल जीतने में सफल  रहे तो वो दुनिया के ऐसे पांचवें एथलीट बन जाएंगे जिनके नाम ओलंपिक में अपने टाइटल को बचाव करने का रिकॉर्ड दर्ज हो. उनसे पहले भाला फेंक इवेंट में एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जॉनी मायरा (फिनलैंड 1920 और 1924), जान जेलेजनी (चेक गणराज्य- 1992, 1996 और 2000), एंड्रियास थोरकिल्डसन (नॉर्वे 2004 और 2008) ने अपने खिताब का बचाव किया है. वहीं, नीरज लगातार दो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बन जाएंगे. 

भाला फेंक  का फाइनल कब होगा
भाला फेंक फाइनल 8 अगस्त को रात 11.55 PM बजे  से होगा.

ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं कहां आयोजित किए जाएंगे.
पेरिस 2024 में सभी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं प्रतिष्ठित स्टेड डी फ्रांस में आयोजित की जाएंगी.

नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो (Neeraj Chopra's best throw)

  1.    89.94 मीटर    स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022    30 जून, 2022
  2.     89.30 मीटर    पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड)    14 जून, 2022
  3.     89.08 मीटर    लुसाने डायमंड लीग 2022    26 अगस्त, 2022
  4.    88.88 मीटर    एशियन गेम्स 2023 (हांगझोऊ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन)    4 अक्टूबर 2023
  5.     88.77 मीटर    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - क्वालिफिकेशन    25 अगस्त, 2023
  6.     88.67 मीटर    दोहा डायमंड लीग (क़तर)    5 मई, 2023
  7.     88.44 मीटर    ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022    8 सितंबर, 2022
  8.     88.39 मीटर    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) - क्वालीफिकेशन    21 जुलाई, 2022
  9.     88.36 मीटर    दोहा डायमंड लीग 2024    10 मई, 2024
  10.     88.17 मीटर    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - फाइनल    27 अगस्त, 2023
  11.     88.13 मीटर    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) - फाइनल    23 जुलाई, 2022
  12.     88.07 मीटर    इंडियन ग्रां प्री 3 (पटियाला, भारत)    5 मार्च, 2021
  13.     88.06 मीटर    एशियाई खेल 2018 (जकार्ता, इंडोनेशिया)    27 अगस्त, 2018
  14.    88.00 मीटर    ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022    8 सितंबर, 2022
  15.     87.86 मीटर    ACNW लीग मीटिंग 1 (पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका)    28 जनवरी, 2020
  16.   87.80 मीटर    फेडरेशन कप (पटियाला, भारत)    17 मार्च, 2021
  17.     87.73 मीटर    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - फाइनल    27 अगस्त, 2023
  18.    87.66 मीटर    लुसाने डायमंड लीग 2023 (स्विट्ज़रलैंड)    30 जून, 2023
  19.     87.58 मीटर    टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान)    7 अगस्त, 2021
  20.     87.46 मीटर    स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022    30 जून, 2022
  21.     87.43 मीटर    दोहा डायमंड लीग (कतर)    4 मई, 2018
  22.    87.03 मीटर    टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान)    7 अगस्त, 2021
  23.     87.00 मीटर    ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022    8 सितंबर, 2022
  24.     86.92 मीटर    पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड)    14 जून, 2022
  25.    86.84 मीटर    स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022    30 जून, 2022
  26.    86.79 मीटर    कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड)    26 जून, 2021
  27.     86.69 मीटर    कुओर्टेन गेम्स (फिनलैंड)    18 जून, 2022
  28.     86.67 मीटर    स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022    30 जून, 2022
  29.    86.65 मीटर    टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालीफाइंग (जापान)    4 अगस्त, 2021
  30.     86.52 मीटर    दोहा डायमंड लीग 2023 (क़तर)    5 मई, 2023
  31.     86.48 मीटर    वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप 2016 (ब्यडगोस्ज़कज़, पोलैंड)    23 जुलाई, 2016
  32.     86.47 मीटर    कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया)    14 अप्रैल, 2018

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: