खेल प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) के आगाज में गिनती का महज एक दिन शेष रह गया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज गुरुवार यानी कि 23 जुलाई से हो रहा है. हर बार की तरह इस बार भी देशवासियों को स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से काफी उम्मीदें हैं. लोग आस लगाकर बैठे हैं कि वह एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का झंडा बुलंद करेंगे और भारतीय झोली में चमचमाती हुई ट्रॉफी डालेंगे.
30 जुलाई को एक्शन में नजर आएंगे नीरज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहली बार नीरज चोपड़ा 30 जुलाई को एक्शन में नजर आएंगे. यहां उन्होंने दम दिखाया और कामयाबी हासिल करने में कामयाब रहे तो एक अगस्त को मेडल के लिए दो-दो हाथ करेंगे. भारत की तरफ से जैवलिन में इस बार नीरज से ही देशवासियों को उम्मीदें नहीं हैं, बल्कि हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित यादव पर भी लोगों की नजरें बनी हुई है. टूर्नामेंट के दौरान रोहित, नीरज से कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आएंगे.
नीरज चोपड़ा को पथिरागे, नदीम और रोहित से मिलेगी कड़ी चुनौती
टूर्नामेंट के दौरान नीरज चोपड़ा को श्रीलंकाई स्टार जैवलिन रुमेश थरंगा पथिरागे के साथ-साथ पाकिस्तानी पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अर्शद नदीम एवं देश के होनहार युवा एथलीट रोहित यादव से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. पथिरागे ने रोम डायमंड लीग 2026 में 92.62 मीटर दूर भाला फेंकते हुए सबको चौंका दिया था.
वहीं अर्शद नदीम के प्रदर्शन से पूरी दुनिया जगजाहिर है. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए हर किसी चौंका दिया था. इनके अलावा भारत के उभरते भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव भी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं, जो नीरज के गोल्ड की राह में रोड़ा बन सकते हैं.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज का शेड्यूल
क्वालिफिकेशन राउंड: 30 जुलाई 2026
पुरुष जैवलिन थ्रो (फाइनल): 1 अगस्त 2026
भारत में कहां देखें लाइव
देश में नीरज चोपड़ा के खेल का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. वहीं खेल प्रेमी लाइव स्ट्रीमिंग और अपडेट्स के लिए Olympics.com या ESPN के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं