Neeraj Chopra , Doha Diamond League 2026 Updates: कतर में हुए दोहा डायमंड लीग 2026 में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर के शानदार थ्रो के साथ टॉप पर रहे तो वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा चौथे नंबर पर रहे, नीरज की शुरुआत खराब रही और उनका पहला थ्रो फाउल हो गया, लेकिन तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने वापसी की थी लेकिन श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के थ्रो से आगे नहीं निकल पाए. नीरज का बेस्ट थ्रो 85.69 मीटर का रहा. नीरज अपने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो करने में सफल रहे, जिससे कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 के लिए उनका क्वालिफिकेशन पक्का हो गया. बता दें कि नीरज आज पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रहे थे, इससे पहले वे सितंबर 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कॉम्पिटिशन में शामिल हुए थे.
कतर में हुई दोहा डायमंड लीग 2026 के सभी छह राउंड के बाद टॉप 3 खिलाड़ी ये रहे:
1. रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) - 88.68 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 86.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (USA) - 85.99 मीटर
देखें टॉप 9

दोहा डायमंड लीग 2026 के सभी छह राउंड के बाद टॉप 3 खिलाड़ी
कतर में हुई दोहा डायमंड लीग 2026 के सभी छह राउंड के बाद टॉप 3 खिलाड़ी ये रहे:
1. रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) - 88.68 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 86.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (USA) - 85.99 मीटर
नीरज चोपड़ा रहे नंबर 4 पर, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 88.68 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर
दोहा डायमंड लीग में 85.69 के बेस्ट थ्रो के साथ नंबर 4 पर रहे तो वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने पहला स्थान हासिल किया .रुमेश पथिरागे ने 88.68 का अपना बेस्ट थ्रो किया. बता दें कि भले ही नीरज चोपड़ा टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाए लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में क्वालीफाई करने में सफल रहे
Neeraj Chopra LIVE Updates: नीरज चोपड़ा पर नजर
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने छठे राउंड में 81.35 मीटर का थ्रो किया है अब देखना होगा नीरज चोपड़ा आखिरी थ्रो में कितनी दूरी तय कर पाते हैं.
Neeraj Chopra LIVE Updates: श्रीलंका के रुमेश पथिरागे का कमाल
नीरज चोपड़ा टॉप तीन से बाहर

Neeraj Chopra LIVE Updates: नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो फाउल रहा
नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो फाउल रहा है. पीटर एंडरसन ने पांचवां थ्रो 80. 64 का किया है. वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने पांचवां थ्रो 84.47 का किया है. नीरज चोपड़ा टॉप तीन से बाहर हैं. पहले नंबर पर श्रीलंका के रुमेश पथिरागे हैं.
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे का करिश्मा, नीरज को पछाड़ा

Neeraj Chopra LIVE Updates: रुमेश पथिरागे का 88.68 का थ्रो
नीरज का चौथा थ्रो 83.45 का रहा है लेकिन श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने कमाल कर दिया है और 88.68 का थ्रो अपने चौथे प्रयास में करके तहलका मचा दिया है. अब इस समय श्रीलंका के रुमेश पथिरागे नंबर वन पोजिशन पर पहुंच गए हैं. नीरज चौथे नंबर पर खिसक गए हैं.
Neeraj Chopra, Doha Diamond League 2026 LIVE Updates: नीरज अभी भी नंबर 3 पर कायम है

Neeraj Chopra, Doha Diamond League 2026 LIVE Updates:
नीरज चोपड़ा इस समय अपने हर थ्रो के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. तीसरे राउंड में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने एक और बड़ी छलांग लगाई और एक बार फिर टॉप 3 में जगह बना ली.
Neeraj Chopra LIVE: नीरज ने तीसरे थ्रो में 85.69 मीटर का थ्रो किया
नीरज चोपड़ा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने 85.69 मीटर का थ्रो किया है और वो टॉप तीन में बने हुए हैं.
Neeraj Chopra LIVE: पाथिराज ने नीरज को पीछे छोड़ा
श्रीलंका के रुमेश पाथिराज ने अपने दूसरे प्रयास में 84.63 मीटर दूर भाला फेंककर बेहतर प्रदर्शन किया और नीरज चोपड़ा को टॉप 3 से बाहर कर दिया. लेकिन अब एंडरसन पीटर्स ने कमाल किया है. पीटर्स ने 86.38 मीटर के शानदार थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है. यह उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. दोहा में अब मुकाबला रोमांचक हो गया है.
Neeraj Chopra LIVE: नीरज चोपड़ा का धमाका
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो किया, जो उन्हें तीसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए काफी है और CWG क्वालिफ़िकेशन के लिए ज़रूरी 82.61 मीटर के मार्क से भी ज़्यादा है.
Neeraj Chopra LIVE: 82.77 भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया
नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से तय किए गए कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वालिफ़िकेशन स्टैंडर्ड को पार कर लिया. उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपनी दूसरी कोशिश में 82.77 मीटर दूर भाला फेंका.
Neeraj Chopra LIVE: रुमेश पथिरागे का 82.62 मीटर का थ्रो
श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने पहले प्रयास में 82.62 मीटर का थ्रो किया है.
Neeraj Chopra LIVE: देखें लाइव स्कोरकार्ड

Neeraj Chopra LIVE: नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा
नीरज चोपड़ा के लिए यह सबसे खराब शुरुआत है. उन्होंने फाउल थ्रो के साथ शुरुआत की है और उनका प्रयास अमान्य है. एंडरसन पीटर्स ने 82.82 मीटर के थ्रो के साथ खाता खोला है, जबकि केशोरन वालकॉट 81.47 मीटर के थ्रो के साथ उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. अब हमें श्रीलंका रुमेश पथिराज के पहले थ्रो का इंतजार कर रहे हैं.