इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस समय 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर है. आजका मैच जो भी टीम जीतेगी वह टीम सीरीज में बढ़त बनाने में सफल रहेगी. ऐसे में दोनों टीमें आज अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करना चाहेगी. रांची में हुई रनों की बारिश के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट हरकत में हैं, खासकर गेंदबाजों के लिए रणनीति बनाई जा रही है. इंदौर की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल होती है. ऐसे में आज के मैच में भी रनों की बारिश की पूरी संभावना है
इंदौर में भारत ने यहां 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें भारत को तीन मैच में जीत मिली है. एक मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही है. होल्कर स्टेडियम में दो बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है. रोहित ने इस मैदान पर शतकीय पारी खेली है. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 260 रन रहा है. होल्कर स्टेडियम में 4 में से 2 बार वह टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की थी, वहीं, 2 में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.
ऐसे में आज भी फैन्स रनों की बारिश देख सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों को शाई होप और रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाजों को रोकने के लिए नई रणनीति पर काम करना होगा, जिससे यह मैच काफी दिलचस्प बन गया है.
कब और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत Vs वेस्टइंडीज तीसरा T20I कब है?
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज यानी 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच का टॉस किस समय होगा?
.भारत Vs वेस्टइंडीज मैच का टॉस शाम 6:30 बजे (IST) होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच लाइव कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज मैच हॉट स्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी उपलब्ध होगा
भारत Vs वेस्टइंडीज तीसरा टी-20 मैच लाइव फ्री में कहां देखें?
भारत Vs वेस्टइंडीज तीसरा मैच लाइव फ्री में DD Sports (DD Sports) पर देख सकते हैं.
🇮🇳 भारत बनाम वेस्टइंडीज़ | तीसरा टी20I मुकाबला 🏏 पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। अब 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमों के बीच अगली भिड़ंत। 🔥 कौन मारेगा बाजी? अपना जवाब कमेंट में बताएं! #INDvWI #TeamIndia @BCCI https://t.co/d41enZd14v
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 10, 2026
भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, नमन धीर, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन
यह भी पढ़ें | नंबर-1 पर कौन? नंबर 2 अभिषेक, नंबर 5 रोहित, भारतीय मैदानों पर T20I में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले 27 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 ईशान, अय्यर नंबर-4 पर तय, तीसरे टी20 से दुबे बाहर, वैभव को नहीं मिलेगी जगह?
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- उम्र मत देखिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं