विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

National Sports Awards: मनप्रीत सिंह भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाएंगे, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

National Sports Awards: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया जिससे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 पहुंच गयी

National Sports Awards: मनप्रीत सिंह भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाएंगे, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
मनप्रीत सिंह भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाएंगे, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

National Sports Awards: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया जिससे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 पहुंच गयी. पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. मनप्रीत के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिये की गयी थी लेकिन अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गये हैं. खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया शामिल है. महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है.

World Boxing C''ships 2021: भारत के आकाश कुमार ने किया भारत का पहला पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं. इनमें क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी शामिल हैं. खेल मंत्रालय के अनुसार, ‘‘भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 13 नवंबर, 2021 (शनिवार) को दोपहर बाद चार बजकर 30 मिनट से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में विशेष रूप से आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे.''यह समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था.

पुरस्कार पाने वाले:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन) ), कृष्णा नगर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)

अर्जुन पुरस्कार:
अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (बॉक्सिंग), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (फेंसिंग), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (शूटिंग), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पुनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमन प्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा शूटिंग), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com