India vs Pakistan hockey : हॉकी प्रो लीग 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट में एक और जीत हासिल की है. एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026 का मुकाबला लंदन में खेला गया. रमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत को इस मैच में शानदार जीत मिली है. हालाांकि शुरुआत में पाकिस्तान ने पहला गोल दागकर भारत पर बढ़त बनाने की कोशिश की थी लेकिन दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. दरअसल, आखिरी समय में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया. स्कोर 3-4 करने में सफल रही थी लेकिन आखिर में भारत 4-3 से इस मैच को जीतने में सफल हो गया. पाकिस्तान के लिए अबू महमूद और अहमद नदीम ने गोल किया तो वहीं, भारत के लिए अभिषेक, नीलाकांता, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल करके भारत को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पिछले 10 सालों से कोई हॉकी मैच नहीं जीत पाई है.
India vs Pakistan Hockey, FIH Pro League
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 4-3 से दी पटखनी
आखिरकार भारतीय टीम इस मैच को जीतने में सफल रही. भारत यह मैच 4-3 से जीतने में सफल रहा है.
IND vs PAK Hockey Match :पाकिस्तान का तीसरा गोल
पाकिस्तान ने आखिरी समय में गोल करके अपना तीसरा गोल दागा है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: पाकिस्तान का दूसरा गोल
अबू महमूद ने पाकिस्तान के लिए गोल किया है. पाकिस्तान का यह दूसरा गोल है. भारत अभी 4 गोल करके पाकिस्तान से आगे है. आखिरी आखिरी 7 मिनट का खेल बचा हुआ है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: भारत का एक और गोल
रजिंदर सिंह का एक और गोल.. भारत अब 4-1 से आगे, आखिरी 10 मिनट का खेल बचा हुआ है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: आखिरी क्वार्टर का खेल शुरू
चौथा और आखिरी क्वार्टर का खेल शरू हो गया है. इन 15 मिनट में भारत अपने खेल को इसी तरह से बनाए रखने की कोशिश करेगा. पाकिस्तान की टीम वापसी करने की कोशिश में हैं.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: भारत का धमका, 3-1 से आगे
तीसरा क्वार्टर खत्म हो गया है. भारत 3-1 से आगे है. अब आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम इसी बढ़त को बनाए रखना चाहेगी. तीसरे क्वार्टर में भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने गोल किया था. भारत की ओर से सुखजीत के अलावा अभिषेक और नीलाकांता ने भी गोल करके भारत को 3-1 की बढ़त दिलाई है.
तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 3-1 से आगे
भारत 3
पाकिस्तान 1
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates:भारत का तीसरा गोल, सुखजीत सिंह का गोल
भारत अब तीन गोल के साथ पाकिस्तान से आगे निकल गया है. तीसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह का ने गोल करके भारत के लिए धमाका कर दिया है. ज़बरदस्त स्ट्राइक, भारत ने अपना तीसरा गोल किया
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू हो गया है. भारत के पास बढ़त है, तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान वापसी करना चाहेगी.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: हाफ टाइम, भारत 2-1 से आगे
अभिषेक और नीलाकांता के गोल की बदौलत भारत हाफ-टाइम तक बढ़त बनाने में कामयाब रहा. पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच का पहला गोल किया था और भारत पर बढ़त बनाई थी. उन्होंने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत तेज़ हमले के साथ की और भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की. लेकिन भारत ने संयम बनाए रखा और ओपन प्ले से गोल किया. अभिषेक ने पहला गोल किया; उन्होंने दिलप्रीत के क्रॉस को गोल के निचले कोने में पहुंचा दिया. इसके तुरंत बाद नीलाकांता ने स्कोर 2-1 कर दिया. उन्होंने एक ज़बरदस्त शॉट लगाया, जो हरमनप्रीत के ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तान की ओर से रोके जाने के बाद आया था. पाकिस्तान का डिफेंस (खासकर पेनल्टी कॉर्नर के दौरान शुरुआती बचाव) शानदार रहा है. उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत को गोल करने से रोके रखा है (नौ पेनल्टी कॉर्नर में से सिर्फ़ एक गोल हुआ है), लेकिन अब उन पर दबाव दिखने लगा है. लंदन में हाफ-टाइम तक भारत 2-1 से पाकिस्तान से आगे है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: दूसरे क्वार्टर में भारत 2-1 से आगे है
क्या कमाल का गेम, भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और पाकिस्तान के पहले रशर ने अच्छा बचाव किया. लेकिन, नीलाकांता शर्मा ने 'D' एरिया के अंदर ढीली पड़ी बॉल को पकड़ा और उसे बाईं ओर जोर से मारा. मनदीप शॉट के रास्ते में थे, जिससे अली रजा को शायद ठीक से बॉल दिखाई नहीं दे रहा था. लेकिन बॉल उन सबके बीच से निकलकर नेट में चली गई. ब्लू जर्सी में नीलाकांता का यह 19वां गोल था. और वह बहुत खुश हैं. भारतीय टीम अब पाकिस्तान पर 2-1 से बढ़त बनाने में सफल हो गई है. पाकिस्तान के खिलाड़ियों को तगड़ा झटका लगा है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: भारत ने दागा दूसरा गोल
अब भारत ने एक और गोल करके पाकिस्तान पर बढ़त बना ली है. अब स्कोर 1-2 हो गया है. पाकिस्तान अब गेम में पिछड़ रहा है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: अभिषेक ने मारा भारत के लिए पहला गोल
अभिषेक ने एक बढ़िया फिनिश करके भारत को मैच में वापस लाकर खड़ा कर दिया है. आखिरकार अभिषेक ने अली रज़ा का डिफेंस तोड़ दिया. कुछ सेकंड पहले दिलप्रीत के पास एक बेहतर मौका था. वह अली रज़ा के साथ वन-ऑन-वन गए लेकिन अपने शॉट को गोल में तब्दील नहीं कर पाए थे. पाक गोलकीपर अली ने अपना बायां पैर बाहर निकालकर एक शानदार ब्लॉक किया था. लेकिन, दिलप्रीत ने बॉल पर कब्ज़ा कर लिया और अभिषेक को एक बढ़िया क्रॉस दिया, जिसने इसे अली रज़ा के बाईं ओर से नीचे दाएं कोने में डाल दिया. एक ज़बरदस्त स्ट्राइक कर अभिषेक ने गोल हासिल किया है. पाकिस्तान ने अपील की, लेकिन वे गोल का फैसला बदल नहीं पाए.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: भारत ने की वापसी, भारत का पहला गोल
दूसरे क्वार्टर में अभिषेक ने गोल करके भारत के स्कोर को 1-1 की बराबरी पर लाने में मदद की है. अब स्कोर1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू, भारत की नजर वापसी पर
भारत ने पहले क्वार्टर में सर्कल में नौ बार घुसपैठ की, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने ऐसा सिर्फ़ दो बार किया. लेकिन, उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया. पाकिस्तान ने दूसरे क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की है. भारत पर दबाव बनाने के लिए तेज़ी से हमला किया.
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: पहले क्वार्टर में पाकिस्तान का जलवा
पहले क्वार्टर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है. पाकिस्तान के अहमद नदीम ने पहला गोल किया था.
भारत 0
पाकिस्तान 1
India vs Pakistan Hockey LIVE Updates: पहले क्वार्टर में पाकिस्तान ने बनाई है बढ़त
भारतीय हॉकी टीम वापसी करने की कोशिश कर रही है. राजिंदर इसमें काफी सक्रिय रहे हैं. दाईं ओर तेज़ी से 'वन-टू' खेलने के बाद, गेंद नीलाकांता शर्मा के पास वापस आती है, लेकिन वे ज़ोरदार शॉट नहीं लगा पाते. अली रज़ा आसानी से इसे रोक लेते हैं.
IND vs PAK Live: भारत वापसी करने की कोशिश में
गोल खाने के तुरंत बाद भारत ने अटैक किया. हार्दिक सिंह अटैक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, फिर जरमनप्रीत सिंह ने क्रॉस डालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान ने अच्छा बचाव किया.
Q1 9' IND 0-1 PAK
IND vs PAK Live: पाकिस्तान का पहला गोल, स्ट्राइकर नदीम ने दागा गोल
भारत ने अटैक किया है , लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए. पाकिस्तान डिफेंस करने में ही खुश था. लेकिन, अपने पहले काउंटर-अटैक में उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और गोल करने में सफल रहा. अहमद नदीम ने पाकिस्तान की ओर से पहला गोल किया है. भारत से पाकिस्तान अब 1-0 से आगे है. स्ट्राइकर नदीम ने ने शानदार काम किया है यहां. अब भारत पर दबाव है .7वें मिनट में ही पाकिस्तान को पहला गोल है.
भारत 0
पाकिस्तान 1
IND vs PAK Live: खिलाड़ियों ने दिखाई खेल भावना
खेल के मैदान पर एक अच्छा नज़ारा देखने को मिला है. दोनों टीमों ने मैच से पहले हाथ मिलाने की पारंपरिक रस्म को निभाई है. आज लंदन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद टीमों के बीच एक अहम मुकाबला है. घरेलू मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भारत ने यूरोप में खेले गए मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. क्या वे आज अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा पाएंगे , यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
IND vs PAK Live: प्रो लीग के लंदन चरण में भारत-पाक एक दूसरे के खिलाफ
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से मिलाकर खेल भावना दिखाया है. बता दें कि क्रिकेट में दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाते हैं लेकिन हॉकी के मैदान पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है. दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हुए हाथ मिलाया है.