India vs Australia Hockey Score: भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच वर्ल्ड कप 2026 अभियान समाप्त हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की जरूरत थी. अंतिम सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ियों की निराशा साफ दिखाई दी, जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया की आंखों से आंसू छलक पड़े और टीम का वर्ल्ड कप सफर यहीं थम गया.
मैच के बाद भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने टीम की निराशा जाहिर करते हुए कहा कि भारत सेमीफाइनल के बेहद करीब था, लेकिन मौके भुनाने में नाकाम रहा. सलीमा ने माना कि टीम के पास गोल करने के अवसर थे, जिन्हें वे गोल में नहीं बदल सके.
मैच के बाद क्या बोलीं कप्तान सलीमा
मैच के बाद सलीमा टेटे ने कहा कि टीम को हार का अहसास हो रहा है क्योंकि वह सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच गई थी. उन्होंने माना कि भारत के पास कुछ अच्छे मौके आए, लेकिन खिलाड़ी उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम इस मुकाबले से सीख लेगी और एकजुट होकर वापसी करेगी. सलीमा ने यह भी साफ किया कि भारत का अभियान अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और टीम अब पांचवें स्थान के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी.
India vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप सपना टूटा
भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की जरूरत थी. भारत पूरे मैच में संघर्ष करता रहा, मगर गोल नहीं कर सका और कम गोल करने के कारण अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गया. अंतिम सीटी बजते ही भारतीय खिलाड़ियों की निराशा साफ नजर आई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.
India vs Australia LIVE: जीत के लिए मैदान पर उतारा अतिरिक्त खिलाड़ी
55वें मिनट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है. गोलकीपर बिचू देवी को मैदान से बाहर बुला लिया गया है और उनकी जगह एक अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी को उतारा गया है. भारत को हर हाल में जीत चाहिए, इसलिए टीम ने आखिरी मिनटों में अटैकिंग रणनीति अपनाई है. मुकाबला अभी 0-0 से बराबर है और भारत जीत दिलाने वाले उस एक गोल की तलाश में पूरी ताकत झोंक रहा है.
India vs Australia LIVE: भारत से फिर छूटा गोल का सुनहरा मौका!
48वें मिनट में भारत के पास मैच का शायद सबसे बेहतरीन मौका आया, लेकिन टीम इसे भुना नहीं सकी. सलीमा टेटे ने दाएं फ्लैंक से शानदार शॉट लगाते हुए सर्कल के अंदर सटीक लो क्रॉस दिया. नवनीत कौर ने गेंद को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल भी किया, लेकिन इसके बाद नवनीत और लालरेमसियामी के बीच तालमेल की कमी दिखी. दोनों खिलाड़ियों के एक-दूसरे के लिए गेंद छोड़ने के प्रयास में मौका हाथ से निकल गया और ऑस्ट्रेलिया का खतरा टल गया. सेमीफाइनल की उम्मीदें बचाने के लिए भारत को ऐसे मौकों को गोल में बदलना होगा.
India vs Australia LIVE: भारत को चाहिए एक गोल, तभी बचेगा वर्ल्ड कप का सपना
तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है. इस क्वार्टर में भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा और खिलाड़ियों ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण दिखाते हुए कुछ अच्छे मौके भी बनाए. हालांकि भारत अब तक उन्हें गोल में नहीं बदल पाया है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के दो गोल टीवी अंपायर के फैसले के बाद रद्द हो चुके हैं, जिससे भारत को बड़ी राहत मिली. अब मैच के अंतिम 15 मिनट बचे हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में गोल दागकर जीत हासिल करनी होगी.
India vs Australia LIVE: मैच में भारत की तरफ से लगातार दबाव जारी
मैच में भारत की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा है. हालांकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है.
India vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा गोल भी रद्द, मुकाबला अब भी बराबरी पर
40वें मिनट में भारत को एक बार फिर बड़ी राहत मिली. ऑस्ट्रेलिया की केर्शॉ के शॉट के बाद गेंद भारतीय खिलाड़ी शिल्पी के शरीर के ऊपरी हिस्से से लगकर गोल में चली गई थी, लेकिन मामला टीवी अंपायर के पास गया. रिव्यू में इसे 'डेंजर' माना गया और गोल को रद्द कर दिया गया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार गोल के करीब पहुंचकर भी बढ़त नहीं ले सका. भारतीय टीम लगातार दबाव झेल रही है, लेकिन स्कोर अब भी 0-0 से बराबर है.
India vs Australia LIVE: टीम इंडिया की सांसें अटकीं! ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया आसान मौका
37वें मिनट में भारत के लिए बड़ा खतरा टल गया. भारतीय टीम लगातार अटैक में संघर्ष करती दिख रही है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की केर्शॉ को गोल करने का सुनहरा मौका मिला. बाएं फ्लैंक से आए शानदार लो क्रॉस पर वह बिल्कुल अनमार्क थीं, लेकिन उनका जोरदार शॉट पोस्ट के बाहर साइड नेटिंग में जा लगा. सविता और भारतीय टीम ने राहत की सांस ली. स्कोर अभी भी 0-0 से बराबर है.
India vs Australia LIVE: हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर
हाफ टाइम तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है, लेकिन इस स्कोरलाइन से ऑस्ट्रेलिया ज्यादा संतुष्ट होगा. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट की तरह एक बार फिर मजबूत डिफेंस दिखाया और ऑस्ट्रेलिया को कोई बड़ा मौका नहीं दिया, लेकिन अटैक में अपेक्षित धार नजर नहीं आई. दूसरे क्वार्टर के आखिरी सेकंडों में निक्की प्रधान के पास भारत को बढ़त दिलाने का सुनहरा मौका था, जिसे वह भुना नहीं सकीं.
India vs Australia LIVE: भारत को एक और चोट का झटका! बढ़ी टीम की चिंता
28वें मिनट में भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा, जब लालरेमसियामी करीब से लगी गेंद के कारण चोटिल हो गईं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का शॉट सीधे उनके घुटने पर लगा, जिसके बाद वह दर्द से उबरने की कोशिश करती दिखीं. हालत ऐसी रही कि अंपायर और भारतीय फिजियो की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. हालांकि भारत के लिए राहत की बात यह है कि इशिका अब ठीक हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार नजर आ रही हैं. मुकाबला अभी भी 0-0 की बराबरी पर है.
India vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया का दबाव लगातार जारी
26वें मिनट में भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इशिका माथे पर आइस पैक लगाकर मैदान के बाहर बैठी नजर आईं. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया लगातार दबाव बनाए हुए है और उसकी डिफेंसिव टैकलिंग भी बेहद प्रभावी रही है. भारत अब तक अटैक में ज्यादा मौके नहीं बना पाया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया गेंद पर कंट्रोल रखते हुए भारतीय टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहा.
India vs Australia LIVE: इशिका के माथे पर लगी चोट
हाई-वोल्टेज मैच के बीच इशिका के माथे पर गेंद से चोट लगी है. विल्सन ने क्रॉस पास दिया था, जो बलजीत की स्टिक से टकराकर सीधे इशिका के चेहरे पर जा लगा. फिजियो उसे मैदान से बाहर लेकर गए हैं.
India vs Australia LIVE: ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी, भारत को गोल की तलाश
21वें मिनट तक मुकाबला 0-0 से बराबर है, लेकिन खेल पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार शॉट लगाने की कोशिश कर रही है, हालांकि ज्यादातर प्रयास लंबी दूरी से आए हैं. दूसरी ओर भारतीय टीम अब तक अटैक में कोई बड़ा खतरा पैदा नहीं कर पाई है.
India vs Australia LIVE: पेनल्टी कॉर्नर पर ऑस्ट्रेलिया से हुई गलती, टला बड़ा खतरा
17वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इंजेक्शन में हुई गड़बड़ी के कारण वह इसका पूरा फायदा नहीं उठा सका. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मूव को जिंदा रखा और अंत में इंजेक्टर ने ही शॉट लगाया, लेकिन गेंद भारतीय डिफेंडर के स्टिक से टकरा गई. इस तरह भारत एक बड़े खतरे से बच निकला और स्कोर अब भी 0-0 पर बराबर है.
पहला क्वार्टर खत्म: भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए चाहिए गोल
पहले क्वार्टर के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है. भारतीय टीम ने अब तक मजबूती से बचाव किया है और ऑस्ट्रेलिया को गोल नहीं करने दिया, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की जरूरत है. ऐसे में सिर्फ डिफेंस से काम नहीं चलेगा. भारतीय खिलाड़ियों को गेंद पर अधिक कंट्रोल रखना होगा और अटैक में बेहतर तालमेल दिखाते हुए गोल के मौके बनाने होंगे.
India vs Australia LIVE: सविता ने बचाया भारत का गोल, फिर ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका
मैच के 10वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त बनाने की जोरदार कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने लॉटन के रिवर्स हिट को शानदार तरीके से रोक दिया. इसके बाद भारत ने तेज काउंटर अटैक किया, जहां ऑस्ट्रेलिया की स्टुअर्ट से टाइमिंग में गलती हुई और अंपायर ने उन्हें ग्रीन कार्ड दिखा दिया.
India vs Australia LIVE: भारतीय टीम की खराब पासिंग; ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया दबाव
पहले छह मिनट में दोनों टीमों के बीच सावधानी भरा खेल देखने को मिला है. ऑस्ट्रेलिया का एक गोल पहले ही खारिज हो चुका है, जिसके बाद मुकाबला और सतर्क अंदाज में खेला जा रहा है. भारतीय टीम अब तक अपनी लय में नजर नहीं आई है और खिलाड़ियों से कई मिसट्रैप व गलत पास देखने को मिले हैं. ऑस्ट्रेलिया लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा हैॉ
India vs Australia LIVE: रेफरल ने बचाया गोल, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त टली
मैच के दूसरे मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने गोल का जश्न मना लिया था, लेकिन भारत के रेफरल ने उसे रोक दिया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का करीबी शॉट ज्योति के शरीर के ऊपरी हिस्से से लगकर गोल में चला गया था. भारत ने तुरंत रेफरल लिया, जिसके बाद टीवी अंपायर ने इसे डेंजर करार दिया और गोल को खारिज कर दिया. फिलहाल स्कोर 0-0 बना हुआ है.
India vs Australia LIVE: भारतीय टीम की प्लेइंग XI का ऐलान
एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है. सलीमा टेटे टीम की कप्तानी संभालेंगी, जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता पोस्ट की जिम्मेदारी निभाएंगी. भारत के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है, क्योंकि जीत से टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हार या ड्रॉ उसके सफर को समाप्त कर सकता है.
STARTING XI IS LOCKED IN. 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 23, 2026
The Indian Women’s Team is ready for the virtual quarterfinal against Australia at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
One game. One win. One historic semifinal spot. 💪🇮🇳
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar… pic.twitter.com/K5inxNMYjF