India vs Argentina Hockey World Cup 2026 Highlights: एमस्टेलवीन में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के पूल E के अहम मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 5-3 से हारने के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. भारत के लिए आखिरी पलों में सुखजीत और हार्दिक ने गोल किए, लेकिन यह जीत काफी नहीं रहे. इससे पहले, अर्जेंटीना के लिए तीसरे क्वार्टर में टोमास डोमेने ने तीसरा और चौथा गोल किया. वहीं पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दो गोल की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद भारत ने एक गोल करके अंतर कम किया. अर्जेंटीना के जोकिन टोस्कानी ने सिर्फ़ 39 सेकंड में पहला गोल किया और कुछ मिनट बाद निकोलस डे ला टोरे ने बढ़त को दोगुना कर दिया. हालांकि, सुखजीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल करके अंतर को कम किया. वहीं मैच के दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ.
India vs Argentina Hockey World Cup Highlights:
India vs Argentina LIVE: भारत वर्ल्ड कप से बाहर
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ. सेमीफाइनल के लिए अहम मैच में अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया. इस हार का मतलब है कि भारत पूल ई में आखिरी स्थान पर ही फिनिश करेगा. जबकि सेमीफाइनल की रेस में अभी अर्जेंटीना जिंदा है. अर्जेंटीना को सेमीफाइनल में जाने के लिए इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा. उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड या तो हार जाए या मैच ड्रॉ पर खत्म हो और अगर इंग्लैंड जीते भी तो उसका गोल अंतर 2 से कम का हो.
India vs Argentina LIVE: हूटर बजने से पहले भारत को पीसी
ओह...हूटर बजने से पहले भारत को पीसी मिली है. अगर भारत ने इसे गोल कर दिया तो अर्जेंटीन का खेल बिगड़ सकता है.
India vs Argentina LIVE: भारत को पेनल्टी स्ट्रोक
आखिरी 40 सेकेंड का खेल बचा है बस और भारत को पनेल्टी स्ट्रोक मिला है. हार्दिक ने कोई गलती नहीं की. अब स्कोर 5-3 है. भारत गोल अंतर को कम कर रहा है. अगर वह आगे नहीं बढ़ पाया तो भी उसकी कोशिश अर्जेंटीना का खेल बिगाड़ने की है. सुखजीत को अर्जेंटीना के डिफेंडर ने धक्का दिया था.
India vs Argentina LIVE: भारत का दूसरा गोल
भारत का दूसरा गोल. मनदीप का पास था. आखिरी पलों में अर्जेंटीना के गोलपोस्ट पर सुखजीत ने डिफ्लेक्शन किया. बेसलाइन के पास से यह अटैक था. लेकिन. इस गोल के लिए काफी देर हो गई है. अर्जेंटीना अभी भी 5-2 से आगे है.
India vs Argentina LIVE: भारत को पीसी
भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला. अभिषेक की वजह से पीसी मिली. संजय ने ड्रैग-फ्लिक ली, जिसे पहले रशर ने रोक दिया.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना को करना होगा इंतजार
अर्जेंटीना के पास 4 गोल की बढ़त है. भारत के खिलाफ जीत के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा. सेमीफाइनल में वह एक पैर रख देगा, लेकिन क्वालीफाई करने के लिए उसे इंग्लैंड-नीदरलैंड्स के मैच का इंतजार करना होगा. उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड मैच ना जीते और जीते भी तो गोल अंतर 4 से कम हो. इंग्लैंड के लिए यह मुश्किल होगा. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों से हौसले बढ़े हुए.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना का 5वां गोल
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की कगार पर है. लुकास टोस्कानी ने अर्जेंटीना के लिए पांचवां गोल दागा है. डिफेंडर की रीच से बाहर हुए. पीछे मुडे एक जबरदस्त शॉर्ट मारा. गोलकीपर बचा नहीं पाए. अर्जेंटीना अब 5-1 से आगे है.तीन भारतीय डिफेंडरों से घिरे होने के बावजूद. उन्होंने जगह बनाई और रिवर्स हिट लगाकर अपनी टीम के लिए पांचवां गोल किया.
India vs Argentina LIVE: भारत का अटैक
हरमनप्रीत ने सर्कल के बीच में सुखजीत को पास दिया. फॉरवर्ड ने शॉट लिया, लेकिन उसमें काफ़ी रफ़्तार नहीं थी. गोलकीपर के लिए कोई मुश्किल नहीं.
India vs Argentina LIVE: आखिरी 15 मिनट
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में क्या भारत जा पाएगा? या फिर अर्जेंटीना क्वालीफाई करेगी, इसका फैसला नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के बीच मैच से होगा, लेकिन तकनीकि तौर पर कौन सी टीम बनी रहेगी, उसका फैसला होने में अब केवल 15 मिनट बाकी हैं. भारत का डिफेंस इस मुकाबले में अभी तक काफी खराब रहा है.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना का अच्छा बचाव
हूटर बजने से ठीक पहले अर्जेंटीना के गोलकीपर हवा में आई गेंद को क्लियर नहीं कर पाए. गेंद मनदीप के पास आई, उन्होंने शॉट मारा, लेकिन सैंटियागो ने शानदार बचाव करते हुए अपनी गलती सुधार ली.
अब आखिरी क्वार्टर में भारत को 5 गोल दागने होंगे अगर सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखनी होगी तो. दूसरी तरफ अर्जेंटीना ने अपना काम कर दिया है. अगर स्कोरलाइन यही रही तो उसे अब बस नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के मैच के परिणाम का इंतजार होगा.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना 4-1 से आगे
अब अर्जेंटीना 4-1 से आगे है. अर्जेंटीना को पेनल्टी स्ट्रोक मिली थी. यशदीप का खराब पास, अर्जेंटीना ने रोका. वे सर्कल में प्रवेश करते हैं और शॉट लेते हैं, जो यशदीप के पैर में लगती है. डोमेन ने स्कोर किया. अर्जेंटीना के पास अब तीन गोल का कुशन है.
India vs Argentina LIVE: रोहित का जबरदस्त बचाव
अर्जेंटीना ने एक और अटैक किया था. रिवर्स हिट था. लेकिन रोहित ने जबरदस्त बचाव किया.
इससे पहले, अभिषेक बाईं ओर से सर्कल में आते हैं. बीच में काफी भीड़ है. वह पास देने की कोशिश करते हैं, या तो किसी के पैर या किसी भारतीय खिलाड़ी को ढूंढने की कोशिश करते हैं. लेकिन अर्जेंटीना अपना ब्लॉक सही रखते हैं और गेंद को खतरे वाले इलाके से दूर ले जाते हैं.
India vs Argentina LIVE: भारत ने गंवाया रिव्यू
भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. जारमनप्रीत का पास अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी की स्टिक के पिछले हिस्से से टकराया. हरमनप्रीत वहां मौजूद हैं.गेंद सुखजीत की स्टिक से टकराकर बाहर चली गई.
भारत का मानना है कि अर्जेंटीना के डिफेंडर ने जानबूझकर भारतीय खिलाड़ी से टकराए. हरमनप्रीत से रेफरी ने पूछा कि क्या वो रिव्यू लेना चाहते हैं. काफी सोच विचारने के बाद रिव्यू का फैसला लिया गया. लेकिन टीवी अंपायर ने माना कि फैसला नहीं बदलेगा क्योंकि यह फाउल नहीं था.
India vs Argentina LIVE: भारत के लिए निकल रहा समय
भारत के लिए समय तेजी से निकल रहा है. इस बीच अर्जेंटीना के फ़ैंस स्टैंड्स में जश्न मना रहे हैं. मैच अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें जीत का भरोसा है.यहां जीत से अर्जेंटीना के छह पॉइंट्स हो जाएंगे और सेमीफ़ाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी, लेकिन पक्का करने के लिए उन्हें इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच के खत्म होने का इंतज़ार करना होगा. आगे बढ़ने के लिए इंग्लैंड को डच टीम को बड़े अंतर से हराना होगा, लेकिन ऐसा होने की संभावना कम ही है.
India vs Argentina LIVE: भारत को करने होंगे 4 गोल
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बचे हुए समय में चार गोल करने होंगे. ऐसा हो पाएगा? यह काफी मुश्किल लग रहा है. तीसरे क्वार्टर में अब 8 मिनट बचे हैं.
इस बीच बाईं ओर से यशदीप का पास. दिलप्रीत ने इसे अंदर मोड़ने की कोशिश की. बस थोड़ा से चूक गए.यह भारत के लिए एक मौका था.
India vs Argentina LIVE: भारत ने गंवाए मौके
भारत को मुकाबले में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन भारत गोल नहीं कर पाया है. लगातार तीन मौके मिले.
अर्जेंटीना की ओर से एरियल बॉल पर 5 मीटर का फाउल था.
हरमनप्रीत का पहला ड्रैग-फ्लिक ब्लॉक हो जाता है लेकिन गेंद पैर पर लगती है. दूसरे पेनल्टी कॉर्नर में ट्रैपिंग खराब रही, लेकिन पहले रशर ने फाउल किया, इसलिए एक और PC मिला.
ड्रैग-फ्लिक फिर से ब्लॉक हुआ, गेंद पैर पर लगी, इसलिए एक और मौका मिला.
इस बार, अर्जेंटीना ने हरमनप्रीत के ड्रैग-फ्लिक को अपनी स्टिक से रोक दिया, जिससे लॉन्ग कॉर्नर मिला. आखिर में भारत ने गेंद गंवा दी.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना ने दागा तीसरा गोल
भारत के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है. अर्जेंटीना ने तीसरा गोल दाग दिया है. वे बाईं ओर से सर्कल में आते हैं. बॉल डोमेने के पास आती है जो एक ज़ोरदार रिवर्स हिट से टूर्नामेंट का अपना सातवां गोल करते हैं.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना ने गंवाया रिव्यू
डोमेने ने ड्रैग-फ्लिक किया, जिसे कीपर ने रोक दिया. लेकिन अर्जेंटीना रिव्यू चाहता है. वे अंपायर को रिव्यू लेने के लिए मजबूर करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सुमित ने मास्क नहीं पहना है.अर्जेंटीना ने यहां पर रिव्यू गंवा दिया है.रेफरी ने अर्जेंटीना को बताया कि इसे रिव्यू नहीं किया जा सकता, लेकिन अर्जेंटीना अड़ा रहा. अंत में फैसला नहीं बदला. टीवी अंपायर मैदान पर लिए गए फैसले को ही सही ठहराते हैं और अर्जेंटीना का रिव्यू बेकार चला जाता है.
India vs Argentina LIVE: तीसरा क्वार्टर शुरू
तीसरा क्वार्टर शुरी हुआ. अर्जेंटीना 2-1 से आगे है भारत के खिलाफ. भारतीय टीम को आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. आखिरी के दो क्वार्टर में भारत बढ़त हासिल करना चाहेगा.
34 सेकेंड का ही खेल हुआ है और अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला. भारतीय खिलाड़ी की स्टीक से अर्जेंटीना का खिलाड़ी गिरा. अभी तक अर्जेंटीना को 3 पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं, जबकि भारत को एक भी नहीं.
India vs Argentina LIVE: पहला हाफ पूरा
पहला हाफ पूरा हुआ. अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम 1-2 से पीछे है. दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ. अभी के हालात के हिसाब से अर्जेंटीना सेमीफ़ाइनल में पहुंच रही है. भारत को तीन और गोल करने होंगे और यह पक्का करना होगा कि अर्जेंटीना कोई गोल न करे. और मैच का पासा पलटने के लिए उनके पास सिर्फ़ 30 मिनट हैं.
India vs Argentina LIVE: गेम हुआ थोड़ा स्लो
पहले क्वार्टर की तुलना में मैच की रफ़्तार थोड़ी धीमी हो गई है. हालांकि, अर्जेंटीना बेहतर टीम लग रही है. उनका मिडफ़ील्ड पर कंट्रोल बहुत अच्छा है और वे अपने ड्यूल्स भी जीत रहे हैं.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना लगा रहा जोर
अर्जेंटीना ज़ोर लगा रहा है, उन्होंने बॉल जीत ली लेकिन इंडिया के प्रेशर में हार गए. जरमनप्रीत ने अच्छा काम किया, उन्होंने काउंटरअटैकिंग का मौका बनाने के लिए बॉल जल्दी दिलप्रीत को दी लेकिन फॉरवर्ड का ट्रैप खराब रहा और अर्जेंटीना ने बॉल वापस जीत ली.
India vs Argentina LIVE: भारत ने बदली तकनीक
इस क्वार्टर में भारत ने हाई प्रेस की बचाए मैन टू मैन मार्किंग वाला गेम चुना है. गेम थोड़ा धीमा जरूर हुआ है. लेकिन वापसी के लिए यह तकतीन काम आ सकती है. अर्जेंटीना अपने हाफ बैक में गेंद रोटेट कर रही है.
India vs Argentina LIVE: दूसरा क्वार्टर शुरू
दूसरा क्वार्टर शुरू हुआ. भारत की कोशिश इस क्वार्टर में अपनी बराबरी करने के बाद बढ़त लेने की होगी. इस क्वार्टर में भारत को अपने गोल पोजेशन को थोड़ा बेहतर करना होगा.
India vs Argentina LIVE: मोहित का अच्छा बचाव
अर्जेंटीना ने टारगेट पर शॉट लगाया, लेकिन यह मोहित को हराने के लिए काफी नहीं था. उन्होंने इसे दूर धकेल दिया. पहले क्वार्टर में टीम इंडिया अभी भी 1-2 से पीछे हैं.
India vs Argentina LIVE: भारत की नजरें गोल पर
भारत इस गोल से मिली लय को आगे बढ़ाना चाहेगा. यह गोल खेल के बहाव के उलट हुआ, लेकिन मौके का फ़ायदा उठाने के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए. फिर भी, मौजूदा स्थिति में भारत नॉकआउट हो जाएगा. उन्हें और गोल करने की ज़रूरत है.
India vs Argentina LIVE: भारत का पहला गोल
भारत ने गोल दागा. जबरदस्त शॉर्ट सुखजीत का. पहला अटैक. बाएं छोर से सर्कल एंट्री ली. अर्जेंटीना गेंद को क्लियर नहीं कर पाता. सुखजीत गेंद को कंट्रोल करते हैं, घूमते हैं और गोलकीपर को छकाते हुए ज़ोरदार शॉट मारते हैं.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना का दूसरा गोल
अर्जेंटीना ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है. डेला टोरे का ज़बरदस्त शॉट. नीचा और तेज. पोस्ट पर मौजूद डिफेंडर के लिए कोई मौका नहीं था. स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों के चेहरों पर मायूसी. भारतीय टीम बॉल पर पोजिशन नहीं बना पा रही है.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना को पीसी
अर्जेंटीना को एक और पीसी मिली है. डिफेंस में एक और गलती. यशदीप ने फाउल किया और अंपायर ने अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना का अटैक जारी
पहले पांच मिनट में अर्जेंटीना का तीसरा अटैक. भारत ने अभी तक एक भी अटैक नहीं बनाया है. खेल अभी तक भारतीय एरिया में हो रहा है. भारत को जल्द से जल्द वापसी करन होगाी. भारत ठीक से पास नहीं बना पा रहा है. लेकिन अब उनके पास मौका है. मनदीप सर्कल में हैं, लेकिन शॉट लेने से पहले ही उनसे गेंद छीन ली गई.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना को पीसी
अर्जेंटीना को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला है. अभी 5 मिनट नहीं हुए हैं. एक गोल पहले ही अर्जेंटीना दाग चुकी है और भारतीय टीम संघर्ष कर रही है. भारत के डिफेंस पर दबाव है.
जर्मनप्रीत का खराब टैकल और अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर मिला. डोमेने का ड्रैग-फ्लिक मोहित ने इसे बचाया और फिर भारत ने इसे डेंजर एरिया से दूर किया.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना ने दागा पहला गोल
पहले ही मिनट से अर्जेंटीन अटैक पर है. अर्जेंटीन ने शुरुआती मिनट के अंदर ही भारत के खिलाफ गोल दाग दिया है. रियो ओलंपिक की पदक विजेता ने सिर्फ 39 सेकेंड के अंदर गोल दागा. भारत का बहुत की खराब डिफेंस.
अर्जेंटीना ने दाईं ओर से सर्कल में एंट्री ली. बायलाइन से पास आता है. फॉर पोस्ट पर कोई भारतीय डिफेंडर नहीं है और टोस्कानी शॉट मारकर मोहित को छका देता है.
India vs Argentina LIVE: अब एक्शन शुरू
दोनों देशों के खिलाड़ी राष्ट्रागान के लिए आ चुके हैं.
कप्तान हरमनप्रीत सिंह कह रहे हैं 'हम यह कर सकते हैं'. भारत तैयार है. आज बहुत बड़ा दिन है. एक्शन शुरू हुआ.
India vs Argentina LIVE: भारत अभी पूल E में सबसे नीचे
इंग्लैंड और नीदरलैंड दोनों से हारने के बाद, भारत अभी दूसरे राउंड में पूल E में सबसे नीचे है. उनका -4 का गोल अंतर एक बड़ी समस्या है, क्योंकि इसे बेहतर बनाने के लिए छोटी जीत काफी नहीं होगी.

India vs Argentina LIVE: भारत के लिए बड़ी चिंता
चल रही प्रतियोगिता में भारत के लिए एक बड़ी चिंता यह रही है कि वे बॉल पर कब्ज़ा बनाए रखने के बावजूद गोल करने के अच्छे मौके नहीं बना पाए. नीदरलैंड्स के खिलाफ़ मैच में भी, वे बॉल पर कब्ज़ा रखने में सहज दिखे, लेकिन मौके न बना पाने के कारण विरोधी टीम उन पर भारी पड़ी. जहां भारत गोल करने (फिनिशिंग) में जूझता रहा, वहीं नीदरलैंड्स ने तीन गोल करके मैच जीत लिया.
India vs Argentina LIVE: भारत की शुरुआती इलेवन
अर्जेंटीना के खिलाफ पूल E के आखिरी मैच के लिए भारत इस इलेवन के साथ शुरुआत कर रहा है.
𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐓𝐀𝐆𝐄 𝐈𝐒 𝐒𝐄𝐓 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 24, 2026
Here’s your Indian Men’s Team Starting XI for the must-win Round 2 clash against Argentina in Pool E at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
Just over 30 minutes to pushback! 💪🇮🇳
📺 Star Sports Select 2 (SD HD) Khel &… pic.twitter.com/lbSMx1DFQo
India vs Argentina LIVE: अगर-मगर की सेमीफाइनल की डगर
विश्व कप के नये प्रारूप के तहत पूल ई और एफ में दूसरे दौर में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जाएगी. इंग्लैंड को रियो ओलंपिक 2016 चैम्पियन अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया लेकिन पहले दौर में भारत पर मिली जीत के कारण इंग्लैंड के पास तीन अंक हैं. नीदरलैंड छह अंक के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है. अर्जेंटीना के भी कल मिली जीत के बाद तीन अंक हो गए हैं जबकि भारत के पास कोई अंक नहीं है.
इसके अलावा भारतीय टीम को नीदरलैंड की इंग्लैंड पर बड़ी जीत का भी इंतजार करना होगा. इंग्लैंड के खाते में पांच गोल है लिहाजा भारत को इंग्लैंड से कम से कम चार गोल के अंतर की जरूरत होगी.अगर भारत अर्जेंटीना को 3-1 से हराता है तो उसके नाम छह गोल स्कोर और आठ गोल गंवाने का आंकड़ा होगा.
ऐसे में इंग्लैंड अगर 2-0 से हारता है तो उसके पांच गोल होंगे जबकि सात गंवाये हैं. ऐसे में भारत गोल स्कोर की गिनती के आधार पर सेमीफाइनल में चला जायेगा. लेकिन भारत 3-1 से जीतता है और इंग्लैंड 1 -3 से हारता है तो इंग्लैंड के गोल स्कोर छह और गंवाये गोल आठ हो जायेंगे और फिर फील्ड गोलों की गिनती के आधार पर तय किया जायेगा.
India vs Argentina LIVE: अर्जेंटीना को हराना नहीं आसान
अर्जेंटीना को हराना आसान नहीं होगा जिसने उसे इस साल एफआईएच प्रो लीग में राउरकेला में 8-0 और 4-2 से हराया है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी पिछले मैच में उसने जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारत के लिये खतरे की घंटी बजा दी है. उसके पास रियो ओलंपिक विजेता मटियास रे के रूप में अनुभवी कप्तान है जो 329 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और यह उनका छठा विश्व कप है. भारत अगर दो गोल से अधिक के अंतर से जीत दर्ज करता है तो ही अर्जेंटीना बाहर हो सकता है क्योंकि ऐसे में उसके गोल अधिक हो जायेंगे. अर्जेंटीना ने अभी तक चार गोल स्कोर किये हैं जबकि भारत के तीन गोल हैं.
India vs Argentina LIVE: आज भारत के लिए बड़ा दिन
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी थोड़ी देर में एक्शन में होगी. भारतीय टीम के लिए आज जीत बेहद जरूरी है. भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे ना सिर्फ अर्जेंटीना को बड़े अंतर से हराना होगा, बल्कि इंग्लैंड की हार की दुआ भी करनी होगी. अगर टीम हारी या मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ तो भारत का सफर समाप्त हो जाएगा.