CWG 2022 Medal Tally: भारतीय महिलाओं ने लॉन बाउल्स के फाइनल मैच (Lawn Bowls Final) में साउथ अफ्रीका को 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है. 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. लवली चौबे (42), रूपा रानी टिर्की (34), पिंकी और नयन मोनी सैकिया (33) की चौकड़ी ने फाइनल में भारत को जीत दिलाई. ये राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत का चौथा गोल्ड है. इसी के साथ भारत (India at CWG 2022) के लिए पदकों की संख्या 10 हो गई हैं, जिसमें चार गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.
HISTORY CREATED ????
— SAI Media (@Media_SAI) August 2, 2022
1st Ever ???? in Lawn Bowls at #CommonwealthGames
Women's Fours team win ???????? it's 1st CWG medal, the prestigious ???? in #LawnBowls by defeating South Africa, 17-10
Congratulations ladies for taking the sport to a new level????
Let's #Cheer4India#India4CWG2022 pic.twitter.com/uRa9MVxfRs
भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से हराया.
प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था. एक समय भारतीय टीम 8-2 से आगे थी लेकिन थाबेलो मुहांगो (लीड), ब्रिगेट कालित्ज (सेकंड), एस्मी क्रगर (थर्ड ) और जोहाना स्नीमैन (स्किप) ने 8-8 से बराबरी कर ली.
भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बरकरार रखते हुए आखिरी तीन दौर जीते. इससे पहले, भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
(भाषा के इनपुट के साथ)
* Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान, दुबई में होगा फाइनल, जानें कब है भारत-पाक मुकाबला
* पाकिस्तान के दौरे पर आएगी इंग्लैंड, 17 साल के बाद पहली बार होगा ऐसा, जानें पूरा शेड्यूल
* भारत का ये खिलाड़ी है ‘2 in 1', Glenn McGrath ने इस 28 साल के स्टार को बताया ‘लक्जरी'
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं