विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

पुडुचेरी के मंत्रियों, विधायकों ने उपराज्यपाल किरण बेदी के स्वतंत्रता दिवस समारोह से बनाई दूरी

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जलपान समारोह का सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित कई पार्टी नेताओं ने बहिष्कार कर दिया.

पुडुचेरी के मंत्रियों, विधायकों ने उपराज्यपाल किरण बेदी के स्वतंत्रता दिवस समारोह से बनाई दूरी
पुडुचेरी: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जलपान समारोह का सत्तारूढ़ कांग्रेस, उसकी सहयोगी द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक सहित सभी नेताओं ने बहिष्कार कर दिया. मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, भाजपा के नामित विधायक और स्थानीय इकाई के पार्टी अध्यक्ष वी. सामीनाथन ही समारोह में शामिल हुए. उपराज्यपाल के कामकाज के तरीके को लेकर बेदी और विधायकों के बीच मतभेद के सिलसिले में भगवा दल को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया. बेदी का हाल में विधानसभा में तीन सदस्यों के नामित किए जाने और उनके शपथ ग्रहण को लेकर पुडुचेरी की सरकार से टकराव हुआ था.

पढ़ें: पुडुचेरी : पोस्टरों में किरण बेदी को 'हिटलर' दिखाया गया, जानें फिर क्या हुआ

71वें स्वतंतत्रता दिवस पर राज निवास में आयोजित कार्यक्रम में नारायणसामी के अलावा पुडुचेरी में फ्रांस की महावाणिज्य दूत कैथरीन सुआर्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस महानिदेशक एस के गौतम और मुख्य सचिव मनोज परीडा आदि शामिल थे. मुख्यमंत्री के आने पर बेदी ने उनका स्वागत किया जो थोड़ा समय रूकने के बाद वहां से चले गए.

VIDEO : बेदी का नारायणसामी को करारा जवाब


सामीनाथन ने बताया कि भाजपा के दो अन्य नामित सदस्य समारोह में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे नगर से बाहर थे. पिछले वर्ष मई में पुडुचेरी की उपराज्यपाल बनीं बेदी का नारायणसामी सरकार से विभिन्न मुद्दों पर गतिरोध है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiran Bedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com