प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा:
नोएडा की पुलिस ने कल शाम ईकोटेक थाना क्षेत्र में पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बचकर भागे दो बदमाशों को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया.
पढ़ें- नोएडा में पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था सट्टे का अड्डा, 31 लोग गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि कल शाम इकोटेक तृतीय थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में श्यामवीर, कालू व विकास नामक तीन बदमाशों को गोली लगी थी जबकि एचसीपी दरोगा विकास व कांस्टेबल नितिन बदमाशों की गोली से घायल हो गये थे.
कुमार ने बताया कि बदमाशों के दो साथी सोनू और रोहित मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने आज सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने इनके पास से देशी तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. कुमार ने कहा, पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह आठ लोगों का गिरोह है. इनके तीन साथी गजेंद्र, राजेश और बिरेंद्र अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
वीडियो- नोएडा के कॉल सेंटरों पर छापा
उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उन्होंने थाना ईकोटेक क्षेत्र में सवा दो लाख रूपए की लूट की थी. थाना कासना क्षेत्र में 50 हजार रूपए की लूट, थाना सेक्टर-58 क्षेत्र से नगदी लूट सहित लूटपाट की दर्जनों घटनाएं की है. कुमार ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पहले से हत्या व लूट के कई मामले दर्ज हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं