विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

युवती से सामूहिक बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में फेस-तीन थाना क्षेत्र की जोटपुर कॉलोनी में रहने वाली युवती से 2019 में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.

युवती से सामूहिक बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • फेस-तीन थाना क्षेत्र की जोटपुर कॉलोनी में रहने वाली युवती से हुआ था रेप
  • 2019 में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार चल रहा था आरोपी
  • फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा:

नोएडा में फेस-तीन थाना क्षेत्र की जोटपुर कॉलोनी में रहने वाली युवती से 2019 में हुए कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 2019 में पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर सनी यादव, प्रदीप यादव, और अश्विनी यादव ने उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सनी और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अश्विनी फरार था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अश्विनी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले जनपद के थाना सेक्टर-20 इलाके में 26 जून को हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर- 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 में रहने वाले ई-रिक्शा चालक चुन्नू पासवान (32) का शव 26 जून की सुबह को उनके घर के बाहर मिला था. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है जिसके बाद हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NOida Police, Crime In Noida, Rape In NOida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com