विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2016

गेटवे ऑफ इंडिया पर घूमने आए युवकों का आरोप, पुलिस ने कहा- 'पाकिस्तान जाकर रहो'

गेटवे ऑफ इंडिया पर घूमने आए युवकों का आरोप, पुलिस ने कहा- 'पाकिस्तान जाकर रहो'
गेटवे ऑफ इंडिया (फाइल फोटो)
  • गेटवे ऑफ इंडिया' पर सप्ताहांत बिताने के लिए इकट्ठा हुए थे तीनों युवक
  • वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार युवकों के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं
  • पुलिसकर्मियों ने कहा, 'तुम्हें यह देश पसंद नहीं तो पाकिस्तान जाकर रहो'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: तीन युवकों ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस के एक गश्ती दल ने उन लोगों के साथ उस समय दुर्व्‍यवहार किया जब वे रविवार को छुट्टी मनाने के लिए 'गेटवे ऑफ इंडिया' गए थे. उनके इस आरोप के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

यह घटना रविवार सुबह चार बजे दक्षिणी मुंबई में 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर हुई, जब तीनों युवक सप्ताहांत बिताने वहां इकट्ठा हुए थे. युवकों ने सोमवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि जब वे बातचीत कर रहे थे, पुलिस की एक गश्ती गाड़ी उनके पास आयी और पुलिसकर्मियों तथा उनके बीच कहासुनी हुई.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा, 'युवकों के इस आरोप की जांच के आदेश दिए गए हैं कि जब वे गेटवे ऑफ इंडिया के पास बैठे थे, पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया और कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया.' अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों ने आरोप से इंकार किया है.

उन्होंने कहा, 'इसके बाद भी वरिष्ठ अधिकारी पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि तीनों युवकों को भी पूछताछ के लिए आज या कल बुलाया जाएगा. इस घटना का एक वीडिया रिकॉर्ड किया गया था और शिकायतकर्ता ने उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया.

युवकों ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों में से एक हमारे पास आया और काफी अशिष्टता से हमें उस स्थान से हटने को कहा. जब हमने कहा कि इसके लिए कोई तार्किक वजह होनी चाहिए और हमें क्यों वहां से हट जाना चाहिए. उस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि यह आदेश है और आप लोगों को यहां खड़े होने की अनुमति नहीं है.

युवकों में से एक ने आरोप लगाया, 'कार की ओर लौटते हुए मैंने कहा कि यह दुखद है कि देश में कोई अपनी कार के पास नहीं खडा हो सकता. उसके बाद एक पुलिसकर्मी मेरे पास आया, बदतमीजी की और कहा कि अगर तुम्हें यह देश पसंद नहीं तो पाकिस्तान जाकर रहो.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई पुलिस, गेटवे ऑफ इंडिया, पाकिस्तान, दुर्व्‍यवहार, Harassment, Police, Gateway Of India, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com