विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2016

ठाणे पुलिस के तीन कांस्टेबलों पर डकैती का मामला दर्ज

ठाणे पुलिस के तीन कांस्टेबलों पर डकैती का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे: तीन पुलिस कांस्टेबलों पर एक महिला से 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों में 8.50 लाख रुपये कथित रूप से हड़प लेने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को भयंदर में रात्रिगश्ती के दौरान इन कॉन्स्टेबलों ने महिला समेत कई व्यक्तियों को रोका था. तलाशी लेने पर महिला के पास से बड़े पुराने नोटों में 20 लाख रुपये मिले.

पुलिस के अनुसार तीनों पुलिसकर्मियों ने इस बात की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों या आयकर विभाग को देने के बजाय महिला से साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए.

महिला की शिकायत पर नयानगर पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. ये तीनों पुलिसकर्मी भोइंदर खंड के नयानगर थाने से संबद्ध हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, ठाणे पुलिस, पुलिस पर लूट का मामला, Maharashtra, Thane Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com