प्रतीकात्मक फोटो
ठाणे:
नवी मुंबई के वाशी में एक लक्जरी कार से एक करोड़ रुपये के 1000 के पुराने नोट जब्त कर मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया.
नवी मुंबई पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया. एक कार आई और कल शाम वाशी में सेक्टर 28 में एक रिहाइशी परिसर के निकट रुकी तो पुलिस टीम ने वाहन की जांच की तो 1000 रुपये के पुराने नोट से भरे दो बैग मिले.’’ निरीक्षक अशोक राजपूत ने बताया कि वाहन में सवार चार लोग- रायगढ़ जिले में उरान के इस्टेट एजेंट प्रसाद आर पाटिल (36), नवी मुंबई में खारघर के बिल्डर हरिश्चंद्र शिंदे (60), बायकुला के रहने वाले प्रापर्टी एजेंट प्रमोद पाडले (43) और मुंबई के कपड़ा कारोबारी अविनाश जेल (31) को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वे पुराना नोट बदलवाने के लिए वाशी आए थे लेकिन आमदनी का स्रोत तथा नोट कहां बदलवाना था, इसके बारे में नहीं बता पाए.
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि चारों लोग नकदी के स्रोत का सबूत नहीं दे पाए इसलिए आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई. कार भी जब्त कर ली गई. ’’ पुलिस ने बताया कि वाशी थाने में आज मामला दर्ज कर लिया गया और आगे जांच की जा रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नवी मुंबई, ठाणे, एक करोड़ के पुराने नोट जब्त, चार हिरासत में, Thane, Old Currency Seized, 1 Carore Rs, Mumbai