विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2017

निकाय चुनाव : फडणवीस ने कहा, शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे की बातचीत सही दिशा में

निकाय चुनाव : फडणवीस ने कहा, शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे की बातचीत सही दिशा में
महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
ठाणे: बीएमसी समेत स्थानीय निकायों के अगले माह होने वाले चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत सही दिशा में चल रही है.

फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा और शिवसेना के बीच वार्ता महज सीटों के बंटवारे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जनहित में एक निश्चित कार्यसूची और पारदर्शिता की दिशा में भी निर्देशित है.’ मुख्यमंत्री ने भाजपा राज्य कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे आपको यह बताने दें कि बातचीत सही दिशा में जा रही है और पार्टी के नेता इस संबंध में कोई उचित फैसला करेंगे.’

उन्होंने छत्रपति शिवाजी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कार्यकर्ता मावलाओं (शिवाजी के सैनिकों) की तरह हैं जिन्होंने कभी परवाह नहीं की कि उनके दुश्मन कौन हैं. उन्होंने बस दुश्मन से लोहा लिया. आप उचित समय आने पर दुश्मन के बारे में जान लेंगे.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव, बीएमसी चुनाव, देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना, बीजेपी, Maharashtra Civic Polls, BMC Polls, Devendra Fadnavis, Shivsena, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com