विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2016

पनवेल में 2,000 के नोटों में 35 लाख रुपये, 2.5 किलो सोना जब्त

पनवेल में 2,000 के नोटों में 35 लाख रुपये, 2.5 किलो सोना जब्त
प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई: मुंबई के पनवेल इलाके में छह लोगों के पास से 2,000 के नए नोटों में 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी और ढाई किलोग्राम सोना जब्त किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार रात पनवेल में आदेश सर्किल से इन छह लोगों को पकड़ा.

उन्होंने कहा कि छह लोगों को ले जा रहे वाहन को रोका गया. जांच के दौरान देवराम सोलंकी और कुमारम चौधरी के पास से 35 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई.

अन्य चार लोग नानाजी मटकरे, रघुनाथ मोहिते, संतोष पवार और सूर्यकांत कांडे ढाई किलोग्राम सोने के बिस्कुट ले जा रहे थे. आगे की जांच के लिए इन सभी को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोट जब्ती, काला धन, महाराष्ट्र, पनवेल, मुंबई, सोना जब्त, Panvel, Currency Notes Seized, Black Money, Mumbai, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com