विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

रिज़र्व बैंक के बाहर PMC खाताधारकों का प्रदर्शन, कहा - हमें हमारे पैसों की सुरक्षा पर आश्वासन चाहिए

पिछले 25 दिनों से शहर के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी कोई राहत नहीं मिलने पर पीएमसी खाताधारकों ने शनिवार के दिन आरबीआई के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया.

मुंबई:

PMC बैंक से पैसों को निकालने पर लगी पाबंदी से परेशान लोगों ने शनिवार के दिन मुंबई स्थित आरबीआई दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लोग नाराज़ हैं कि 25 दिन बीत जाने के बावजूद उनके पैसों को लेकर कोई आश्वासन उन्हें नहीं दिया गया है. पिछले 25 दिनों से शहर के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी कोई राहत नहीं मिलने पर पीएमसी खाताधारकों ने शनिवार के दिन आरबीआई के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. पैसों को लेकर ना ही सरकार और ना ही आरबीआई की ओर से कोई ठोस आश्वासन इन्हें दिया जा रहा है. लोग परेशान हैं, इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

PMC बैंक से पैसा न मिलने के कारण बायपास सर्जरी नहीं हो सकी, बुजुर्ग की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं सहित करीब 100 खाता धारकों ने पीएमसी बैंक और आरबीआई के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. पीएमसी बैंक के इस 4,355 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सामने आने के बाद आरबीआई ने पहले तरलता संकट को ध्यान में रखते हुए राशि निकालने की सीमा 1,000 रुपये कर दी थी. इसे बाद में बढ़ा कर 40,000 रुपये कर दिया.

PMC बैंक घोटाला:  राकेश वधावन और सारंग वधावन 22 अक्टूबर तक ED की हिरासत में

पिछले 20 दिनों में कम से कम 3 पीएमसी खाताधारकों की मौत हो गई है जिसके लिए तनाव और पैसों की कमी को मुख्य कारण माना जा रहा है. शनिवार के प्रदर्शन में भी एक बुज़ुर्ग की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए ले जाना पड़ा. लोग परेशान हैं और अपनी सरकार से नाराज़ भी. लोगों को उम्मीद थी की शुक्रवार को मुंबई में मौजूद पीएम मोदी खाताधारकों के लिए कुछ बोलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank Scam, Depositors Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com