हाजी अली की दरगाह (फाइल फोटो)
मुंबई:
महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर के चबूतरे में पूजा करने के अधिकार के लिए महिला श्रद्धालुओं के जारी अभियान के बीच मुंबई में हाजी अली दरगाह के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की मांग कर रही मुस्लिम महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
मुस्लिम महिला समूहों से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिये हुए ऐतिहासिक दरगाह के मुख्य स्थल में महिलाओं को प्रवेश देने की मांग की। इस दरगाह पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। प्रदर्शन में भाग ले रही एक महिला ने कहा कि यह धर्म नहीं ‘पितृसत्ता’ है जो महिलाओं पर प्रतिबंध लगाता है।
उन्होंने कहा, ‘यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। संविधान ने आपको समान अधिकार दिया है, इस्लाम संविधान का समर्थन करता है।’ मस्जिद में पवित्र स्थल के पास महिलाओं के प्रवेश की पाबंदी को लेकर मुस्लिम महिलाओं के एक समूह और हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के बीच एक मुकदमा चल रहा है।
बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई हो रही है जिसमें हाजी अली ट्रस्ट के दरगाह के पवित्र हिस्से में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने को चुनौती दी गयी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हाजी अली की दरगाह, शनि शिंगणापुर, महिलाओं का प्रदर्शन, मुस्लिम महिला समूह, Haji Ali Dargah, Shani Shignapur Mandir, Women Protest