विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2016

ऐ दिल! कितनी 'मुश्किल', सिंगल स्क्रीन थियेटर मालिक अपने रुख़ पर कायम

ऐ दिल! कितनी 'मुश्किल', सिंगल स्क्रीन थियेटर मालिक अपने रुख़ पर कायम
'ऐ दिल है मुश्किल' के एक सीन में रणबीर और अनुष्‍का
मुंबई: निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' दीपावली से पहले रिलीज होगी, करण जौहर और एमएनएस के बीच कुछ शर्तों के साथ समझौता हो गया है.

लेकिन सिंगल स्क्रीन थियेटर मालिकों के रुख से फिल्म की कमाई का प्रभावित होना तय है जिन्होंने अभी भी घुटने टेकने से इंकार कर दिया है. सितंबर में महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बाहर हंगामा मचाया, पाकिस्तानी कलाकारों के पिटाई की धमकी दी.

लगभग महीने भर बाद, घंटेभर की बैठक से निकले और कह दिया जीत हमारी हुई, लेकिन क्या वाकई 'ऐ दिल है मुश्किल' पर कोई मुश्किल नहीं. सिनेमा ऑनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीईओएआई) के अध्यक्ष नितिन दातार ने साफ कह दिया है, 'हम करण जौहर की फिल्म रिलीज़ 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज़ में सहयोग नहीं करेंगे.

वैसे इस मामले में सियासत भी रुकी नहीं है, बीजेपी इस मामले में भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन विपक्षी सवाल भी उठा रहे हैं. बीजेपी की नेता शायना एनसी ने कहा, 'ये लोगों को तय करना है फिल्म देखें या नहीं, हमारी भूमिका साफ है. वहीं समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी का कहना था, 'ये कमजोर पार्टी में जान फूंकने की कोशिश है, इनके आगे सरकार झुकी है.'

उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी, जिसकी जद में कुछ फिल्में भी आईं. ऐ दिल है मुश्किल की के रिलीज़ की राह भले ही आसान हो गई हो, लेकिन सिंगल स्क्रीन थियेटर के मालिकों के रुख़ से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और गोवा में सिंगल स्क्रीन फिल्म की कमाई का प्रभावित होना तय है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऐ दिल है मुश्किल, करण जौहर, एमएनएस, सिंगल स्क्रीन थियेटर मालिक, Ae Dil Hai Mushkil, Karan Johar, MNS, Single Screens
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com