विज्ञापन

400 लड़कियों के बीच आलिया भट्ट ने मारी थी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की बाजी, करण जौहर की एक सलाह से कर रहीं बॉलीवुड पर राज

आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण जौहर की एक सलाह से आज कपूर खानदान की बहू बॉलीवुड पर राज कर रही हैं. 

400 लड़कियों के बीच आलिया भट्ट ने मारी थी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की बाजी, करण जौहर की एक सलाह से कर रहीं बॉलीवुड पर राज
आलिया भट्ट को करण जौहर ने दी थी एक सलाह
नई दिल्ली:

स्टारकिड आलिया भट्ट से आज के समय में भला कौन परिचित नहीं है? लेकिन मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म के लिए ऑडिशन देना आलिया के लिए आसान नहीं था. जानकारी के अनुसार 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऑडिशन देने के लिए वह 400 लड़कियों के साथ कतार में खड़ी थीं. आज कड़ी मेहनत और जुनून के साथ वह फिल्म इंडस्ट्री की सफल टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं. आलिया भट्ट ने अपना सफर बहुत मेहनत से शुरू किया था. स्टार किड होने के बावजूद उन्हें पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ऑडिशन के दम पर मिली. 

400 लड़कियों से था आलिया भट्ट का मुकाबला

Latest and Breaking News on NDTV

इस बात का जिक्र फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. करण ने बताया था कि इस फिल्म में आलिया के किरदार के लिए देश भर से लगभग 400 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था. इतने बड़े कॉम्पिटिशन में आलिया ने अपने अलग अंदाज से बाजी मार ली. करण जौहर ने देखते ही कहा था कि आलिया के अंदर वो 'एक्स फैक्टर' दिखा, जो फिल्म के लिए परफेक्ट है. यही नहीं, आलिया को एक सलाह भी दी कि वजन कम कर लो, और आलिया ने तीन महीने में अपना वजन घटाया, स्लिम-ट्रिम होकर कैमरे के सामने आईं और डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया. 

ये भी पढ़ें- देओल फैमिली का वो बेटा, जो शराब के नशे में रहता था डूबा, आज नेटवर्थ के मामले में है परिवार में सबसे अमीर

करण जौहर की एक सलाह ने बदली आलिया भट्ट की किस्मत

Latest and Breaking News on NDTV

सामने आए एक पुराने ऑडिशन वीडियो में आलिया 'वेक अप सिड' के डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं. करण जौहर ने बताया था कि उनके दोस्त निरंजन अयंगर ने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया का नाम अपकमिंग फिल्म के लिए सुझाया था. करण ने उनका टेस्ट लिया और तुरंत प्रभावित हो गए. उन्होंने कहा, “हमने 400 लड़कियों को देखा, लेकिन आलिया में कुछ अलग था. मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि वजन कम कर लें. उन्होंने मेहनत की और तैयार हो गईं.”

आलिया भट्ट की फिल्में

Latest and Breaking News on NDTV

इसी मेहनत ने आलिया को लॉन्च किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद आलिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस', 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गली बॉय', 'कलंक', 'सड़क 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'डार्लिंग्स', 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'लव यू जिदगी' जैसी फिल्मों में काम किया. 'राझी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. 

आलिया भट्ट के बारे में

Latest and Breaking News on NDTV

आलिया ने कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और इमोशनल रोल्स में अपनी एक्टिंग से सबको हैरान किया है. आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' भी शुरू किया और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं. महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की है. दोनों को एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है. 

ये भी पढ़ें- गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने विलेन बनकर की एंट्री! अजय देवगन बोले- कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com