विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

पर्यटन के लिहाज से 2017 के लिए पसंदीदा टॉप शहरों में मुंबई भी शामिल : सर्वे

पर्यटन के लिहाज से 2017 के लिए पसंदीदा टॉप शहरों में मुंबई भी शामिल : सर्वे
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: भारत की आर्थिक और मनोरंजन राजधानी मुंबई में आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक यह शहर 2017 के लिए दुनिया के शीर्ष पसंद किए जाने वाले जगहों में से एक है.

बुकिंग डॉटकॉम के सर्वे के अनुसार पिछले साल मुंबई में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और बुकिंग के मामले में औसत से ज्यादा वृद्धि देखी गई जबकि 10 सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शहरों में से भी एक था.

भारतीय लोगों के लिए पसंदीदा जगहों में इंडोनेशिया, तुर्की, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, बुकिंग डॉटकॉम सर्वे, पर्यटन, Mumbai, Booking Dotcom Survey, Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com