विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

मुंबई : उपनगर जोगेश्वरी के फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग

मुंबई : उपनगर जोगेश्वरी के फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: उपनगरीय जोगेश्वरी के एक फर्नीचर बाजार में आज भीषण आग लग गई. इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि जोगेश्वरी के रिलीफ रोड पर स्थित एक फर्नीचर बाजार में आज आग लग गई. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया है.

अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, जोगेश्वरी, फर्नीचर बाजार में आग, Mumbai, Jogeshwari, Fire On Funiture Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com