विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

मुंबई भगदड़ : रेलवे नहीं मना रहा है दशहरा, मुंबईवासियों ने निकाला कैंडल मार्च...

श्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र भाकर ने कहा ‘‘हां यह सच है कि कल हुए दुखद हादसे के बाद आज रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक दशहरा नहीं मना रहे.’’

मुंबई भगदड़ : रेलवे नहीं मना रहा है दशहरा, मुंबईवासियों ने निकाला कैंडल मार्च...
एलफिंस्टन भगदड़ : रेलवे नहीं मना रहा है दशहरा... FILE PHOTO
  • मुंबई हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक दशहरा नहीं मना रहे
  • मुंबईवासियों ने कल रात कैंडल मार्च निकाला
  • एलफिंस्टन रोड पर हुए भगदड़ में 22 लोग मारे गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर इस बार त्यौहार से पूर्व होने वाली रोशनी की जगमगाहट नजर नहीं आ रही है क्योंकि रेलवे कर्मचारी दशहरा त्यौहार का जश्न नहीं मनाते हुए एलफिंस्टन रोड पर हुए हादसे के शोक में शामिल हो रहे हैं. कल देर रात मुंबईवासियों ने एलफिंस्टन रेलवे पुल पर एक कैंडल मार्च निकाला और मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की. पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता रविन्द्र भाकर ने कहा ‘‘हां यह सच है कि कल हुए दुखद हादसे के बाद आज रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक दशहरा नहीं मना रहे है.’’

1 लेटर और 100 से ज्यादा ट्वीट रेलवे मंत्रालय को चेताते रहे, सुना जाता तो टल सकती थी मौतें...

उन्होंने कहा ‘‘हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी इस हादसे के कारण दुखी है और उन्होंने स्वाभाविक रूप से दशहरा नहीं मनाने का निर्णय किया है. इस भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह हादसा कल परेल और एलफिंस्टन स्टेशन रोड़ को जोड़ने वाले एक संकरे फुट ओवर ब्रिज पर हुआ था.

शवों के माथे पर चिपकाए नंबर, फोटो लगाई बोर्ड पर, KEM हॉस्पिटल पर बिफरे लोग

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि मध्य रेलवे के कर्मचारी भी आज दशहरा त्यौहार नहीं मना रहे है. उन्होंने कहा ‘‘इस दर्दनाक हादसे के कारण रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने दशहरा नहीं मनाने का निर्णय लिया.’’
 

VIDEO-  मुंबई हादसा पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा

हालांकि हर बार त्यौहार से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन रोशनी से जगमगाता है लेकिन कल रात इस इमारत में उदासी और अंधकार छाया रहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com