मुंबई की जानकारी देने वाले ऐप एम इंडिकेटर ने मुंबई पुलिस का एक नया फीचर बनाया है
मुंबई:
सीमा विवाद के चलते पुलिसवालों का शिकायतकर्ता को एक थाने से दूसरे थाने का चक्कर लगवाना आम बात है लेकिन मुंबई के पुलिसवालों को अब ये बहाना नहीं मिलेगा. मुंबई की जानकारी देने वाले ऐप एम इंडिकेटर ने मुंबई पुलिस का एक नया फीचर बनाया है जिसके जरिये पलभर में पता चल जाएगा कि हादसे की जगह किस पुलिस थाने की सीमा में है.
हाल ही में मुंबई पुलिस आयुक्त ने इसे लॉन्च किया. यानी हादसे या किसी जरूरत के समय कहाँ है? वो जगह कौन से पुलिस थाने के तहत आती है? इसके लिए मुंबई में अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं.
बस अपने मोबाइल में इंस्टाल एम इंडिकेटर ऐप के नए फीचर मुंबई पुलिस के आइकॉन को क्लिक कीजिए. पुलिस थाने का नाम, पता और फ़ोन नंबर आपके सामने होगा.
मुंबई पुलिस के डीसीपी संदीप कुलकर्णी के मुताबिक जुरिडिक्शन बहुत अहम होता है. गलत जुरिडिक्शन से शिकायतकर्ता का समय व्यर्थ होता है और उसे मानसिक परेशानी होती है. जाँच में भी देरी होती है लेकिन इस नए फीचर से सही पुलिस थाने की जानकारी मिलेगी और पोलिस की जाँच में भी तेजी आएगी.
एम इंडिकेटर मुंबई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले ऐप में से एक है जिसमे ऑटो टैक्सी के किराये से लेकर मेट्रो, लोकल, एक्सप्रेस ट्रेन और बस तक के टाइम टेबल और ढेर सारी उपयोगी जानकारी है. अब उसमे मुंबई के सभी 93 पुलिस थानो की जानकारी देने वाला फीचर भी जुड़ गया है.
एम इंडिकेटर के संस्थापक सचिन टेक्के ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर होने वाली जंझट से आहत थे. इसलिए उन्होंने खुद होकर पुलिस से संपर्क किया और सभी थानों के नक़्शे लेकर उसकी गूगल मैपिंग की है.
इस ऐप की एक और खासियत है कि इसके जरिये आप मदद या शिकायत के लिए सीधे 100 नंबर पर डायल कर सकते हैं. या फिर कम गंभीर अपराध की ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में बस इस लॉज कंप्लेंट को क्लीक करना है. पुलिस का पेज खुल जाएगा और अब आप उसे भर दीजिये. इसके बाद बाकी का काम पुलिस का है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एम इंडिकेटर ऐप, थानों का सीमा-विवाद, डीसीपी संदीप कुलकर्णी, सचिन टेक्के, M-Indicator App, Police Jurisdiction Issue, DCP Mumbai Sandeep Kulkarni, Sachin Teke