विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

मुंबई: Covid-19 के चलते मां को खो दिया था, अब दूसरों की ऐसे जान बचा रहा मुंबई पुलिस का यह जवान

भारत में मुंबई कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है. यहां पर बहुत से पुलिसवाले भी वायरस के संक्रमण का शिकार हुए हैं. मेडिकलकर्मियों की तरह ही पुलिस भी वायरस से फ्रंटलाइन पर लड़ रही है, लेकिन अब कई पुलिसवाले अपनी लड़ाई प्लाज़्मा डोनेशन बैंक तक ले जा रहे हैं.

मुंबई: Covid-19 के चलते मां को खो दिया था, अब दूसरों की ऐसे जान बचा रहा मुंबई पुलिस का यह जवान
खार पुलिस स्टेशन के कई पुलिसकर्मियों ने डोनेट किया प्लाज़्मा.
  • मुंबई पुलिस बन रही दूसरों के लिए मिसाल
  • प्लाज़्मा डोनेट कर रहे कोरोना को हरा चुके पुलिसकर्मी
  • अपनी मां को खो चुका पुलिस जवान भी आया आगे
मुंबई:

भारत में मुंबई कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है. यहां पर बहुत से पुलिसवाले भी वायरस के संक्रमण का शिकार हुए हैं. मेडिकलकर्मियों की तरह ही पुलिस भी वायरस से फ्रंटलाइन पर लड़ रही है, लेकिन अब कई पुलिसवाले अपनी लड़ाई प्लाज़्मा डोनेशन बैंक तक ले जा रहे हैं. मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में ऐसे सात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने कोरोनावायरस को हटाने के बाद दूसरों की मदद के लिए प्लाज़्मा डोनेट किया है. 

खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गजानन कडबुले ने NDTV से बातचीत में कहा, 'मुझे गर्व है कि मेरे स्टाफ में जो पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए थे, वो सामने आए और कहा कि 'सर हम अपनी ड्यूटी तो कर रहे हैं लेकिन हम दूसरों की जान बचाने के लिए प्लाज़्मा डोनेट करना चाहते हैं'. फिर एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव के हमारे एक दोस्त, राहुल, ने हमसे संपर्क किया और फिर उसने जिम्मेदारी ली और सारी जरूरी कार्रवाई कराई.'

इंस्पेक्टर कडबुले ने कहा, 'मुझे मुंबई पुलिस में रहकर सेवा करने पर गर्व है. पूरे डिपार्टमेंट में खार पुलिस स्टेशन प्लाज़्मा डोनेट करने वाला पहला पुलिस स्टेशन बन गया है. दूसरे लोग भी डोनेट करना चाहते हैं. वो लोग अपनी ड्यूटी निभाना चाहते हैं और इस तरह दूसरों की जान भी बचाना चाहते हैं.'

प्लाज़्मा डोनेट करने वाले खार के सात पुलिसकर्मियों को Rotary Club of Bombay Seacoast और Inner Wheel Club of Bombay Seacoast ने सम्मानित किया है, ताकि दूसरे लोग भी इसके लिए सम्मानित हो. ये दोनों क्लब इस महामारी में जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते रह हैं और अब प्लाज़्मा डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. 

अपनी मां को खो चुके हैं भिवाजी परब, अब दूसरों की कर रहे मदद

प्लाज़्मा डोनेट करने वाले इन सात पुलिसकर्मियों में भिवाजी परब नाम के कॉन्स्टेबल भी हैं. उन्होंने कोविड-19 के चलते अपनी मां को खो दिया है. वो रिकवर होने के बाद ड्यूटी पर आ चुके हैं. उन्होंने मुंबई के नायर अस्पताल में प्लाज़्मा डोनेट किया है. उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि महामारी में अपने परिवारवालों को खोने से क्या गुज़रती है.

NDTV से बातचीत में परब ने बताया, 'ड्यूटी के दौरान हमें लोगों से मिलना होता था और चेकपॉइंट्स बनाना होता था. इससे हमें संक्रमण हो गया. मेरी वजह से मेरी मां भी संक्रमित हो गईं. उनकी उम्र थीं तो वो बच नहीं पाईं. मुझे बहुत दुख हुआ लेकिन रिकवर होने के बाद मैं ड्यूटी पर वापस आ गया. फिर मैंने प्लाज़्मा डोनेशन की बात सुनी. हम इस तरह लोगों की सेवा कर रहे हैं. मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि वो आगे आएं और प्लाज़्मा डोनेट करें. मैं NDTV को इस बारे मं जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.'

कोविड-19 को हराने वाले सर्वाइवर राहुल रोहरा ने प्लाज़्मा डोनेशन के लिए इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा था. उन्होंने बताया , 'बहुत कम लोग सामने आए हैं और बहुत से लोग डोनेशन में हिचक रहे हैं. मैंने पुलिस स्टेशन को एक कॉल किया और वहां से सात पुलिसकर्मी प्लाज़्मा डोनेट करने को तैयार हो गए. मुझे उनपर बहुत गर्व हुआ, इसलिए मैंने उन्हें सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम रखा था.'

Video: धारावी को कहा जा रहा था इंडिया का वुहान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Coronavirus, Mumbai Police Cop Plasma Donate, Plasma Donation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com