अहमदनगर की इस शादी का जोड़ा
मुंबई:
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक खाप पंचायत का हैरान करने वाला चेहरा सामने आया है। 22 मई को हुई एक शादी को धुलेगांव के कंजाभाट समाज की खाप पंचायत ने इसलिए तोड़ दिया क्योंकि लड़की कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) में फेल हो गई।
अहमदनगर के धुलेवाड़ी गावं में कंजारभाट समाज में कौमार्य परीक्षण की प्रथा है। शादी के बाद लड़की के कौमार्य परीक्षण में पास होने के बाद ही शादी को पंचायत वैध मानती है। और ऐसा न होने पर शादी को तोड़ दिया जाता है। इसी कुप्रथा का शिकार यह नवविवाहित जोड़ा हुआ है।
(दुल्हन की तस्वीर)
दूल्हे ने किया विरोध
इस मामले में दूल्हे का कहना है कि यह दुल्हन के गावं की प्रथा है। उसने कहा कि, "22 मई को हमारी शादी हुई और 23 मई को मुझसे मेरी पत्नी के कौमार्य परीक्षण के बारे में पूछा गया। मैंने इसका विरोध किया। लेकिन मुझ पर यह कहकर दबाव डाला गया कि प्रथा है और पंचायत का आदेश। मुझे बताया गया कि मेरी पत्नी के कौमार्य परीक्षण में फेल होने की वजह से यह शादी वैध नहीं है।"
(इस शादी का दूल्हा)
फरार हुए पंचायत के सदस्य
दूल्हे ने कहा कि इसके बाद वो चला गया। लेकिन अब मामला मीडिया में आने के बाद उसका कहना है कि उसे हिम्मत मिली। उसने पंचायत का फैसला मानने से इनकार किया और बुधवार को अपनी पत्नी को अपना लिया। मामले के मीडिया में आने के बाद से पंचायत के लोग फ़रार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कौमार्य परीक्षण, अहमदनगर, महाराष्ट्र, खाप पंचायत, धुलेगांव, कंजाभाट समाज, Virginity Test, Ahmadnagar, Maharashtra, Khap Panchayat, Dhulegaon, Kanjabhat Community