विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

मुंबई: सीबीआई ने आयकर विभाग के उपायुक्‍त को रिश्‍वत मामले में किया गिरफ्तार

सीबीआई के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि मुंबई के आयकर उपायुक्त की तरफ से टैक्स असेसमेंट के एक मामले में 3 करोड़ की रिश्वस्त की मांग की गई है.

मुंबई: सीबीआई ने आयकर विभाग के उपायुक्‍त को रिश्‍वत मामले में किया गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई आयकर विभाग के उपायुक्त जयपाल स्वामी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आयकर अधिकारी के साथ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप 3 करोड़ की रिश्वत लेने का है. सीबीआई के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि मुंबई के आयकर उपायुक्त की तरफ से टैक्स असेसमेंट के एक मामले में 3 करोड़ की रिश्वस्त की मांग की गई है.

जांच में ये भी पता चला कि आरोपी उपायुक्त ने अपने दोनों साथियों को रुपयों के बदले जेवरात लाने को कहा था. शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर पहले एक शख्स को 3 करोड़ की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. रिश्वत 2 चेक के जरिये ली जा रही थी. बाद में आयकर उपायुक्त और दूसरे एक शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

सीबीआई ने मामले में 3 अलग-अलग जगहों पर छापे मारी की है. बाकी के दो आरोपियों के नाम कमलेश शाह और प्रथमेश है. तीनों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड ली जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com