विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2016

मुंबई सेंट्रल के बाद अब चर्चगेट, बांद्रा, कल्‍याण समेत आठ और स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई शुरू

मुंबई सेंट्रल के बाद अब चर्चगेट, बांद्रा, कल्‍याण समेत आठ और स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई शुरू
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • वाईफाई वाले आठ स्टेशनों में से पांच पश्चिम रेलवे लाइन पर हैं
  • ‘रेलवायर’ योजना के तहत फ्री वाईफाई सेवा दी जा रही है
  • करीब 17 उपनगरीय स्टेशनों को वाईफाई सुविधा के लिए चुना गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: रेलवे ने सोमवार को महानगर के आठ उपनगरीय स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सहित विभिन्न स्थलों पर कई अन्य यात्री सुविधाएं शुरू कीं. आठ प्रमुख स्टेशनों पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा का उद्घाटन करने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दोहराया कि उनका मंत्रालय रेल यात्रियों के लिए यात्रा सुगम एवं सहज बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है.

वाईफाई सेवा वाले आठ स्टेशनों में से चर्चगेट, बांद्रा, बांद्रा टर्मिनल, दादर और खार रोड सहित पांच पश्चिम रेलवे लाइन पर हैं जबकि बाकी के स्टेशन कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और दादर मध्य रेल लाइन पर है. ‘रेलवायर’ योजना के तहत वाईफाई सेवा दी जा रही है जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन रखने वाले किसी भी यात्री को सर्वश्रेष्ठ और तेज इंटरनेट अनुभव प्रदान करना है.

मुंबई में करीब 17 उपनगरीय स्टेशनों को वाईफाई सुविधा के लिए चुना गया है जिसे ‘रेलटेल’ द्वारा एक जीबीपीएस की रफ्तार से उपलबब्ध कराया जा रहा है. मुंबई सेंट्रल पर वाईफाई सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है और आठ अन्य उपनगरीय स्टेशनों पर वाईफाई लगाने का काम जारी है.

अन्य यात्री सुविधाओं में, प्रभु ने अंधेरी स्टेशन पर बने दो नये हार्बर लाइन प्लेटफार्म समर्पित किये। ये प्लेटफार्म 270 मीटर लंबे हैं और 12 डिब्बे वाली ट्रेनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं. उन्होंने गोरेगांव स्टेशन पर दो नये हार्बर प्लेटफॉर्म के साथ एलीवेटिड डेक, यात्री सुविधा और बुकिंग कार्यालयों का उद्घाटन किया. उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर महिलाओं (20 बिस्तर) और पुरुषों (54 बिस्तर) के लिए एसी शयनगृह का भी उद्घाटन किया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडियन रेलवे, भारतीय रेल, उपनगरीय स्‍टेशन, मुफ्त वाईफाई, अन्य यात्री सुविधाएं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा, Indian Railways, Free Wi-Fi Facility, Suburban Stations, Other Passenger Amenities, Railway Minister Suresh Prabhu, Broadband Internet Facility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com