विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2019

मुंबई: घर से निकलते ही अचानक गटर में गिर गया 2 साल का मासूम, देखें- VIDEO

मुंबई में एक बार फिर बीएमसी की लापरवाही से दो साल का मासूम हादसे का शिकार हो गया. गोरेगांव पूर्व में बुधवार की रात खुले गटर में गिरे मासूम का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

गोरेगांव में गटर में गिरे मासूम का अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल पाया है.
  • मुंबई के गोरेगांव में सामने आया मामला
  • 2 साल का मासूम अचानक गटर में गिर पड़ा
  • अबतक नहीं चला पता, बचाव कार्य जारी
मुंबई:

मुंबई में एक बार फिर बीएमसी की लापरवाही से दो साल का मासूम हादसे का शिकार हो गया. गोरेगांव पूर्व में बुधवार की रात खुले गटर में गिरे मासूम का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक 2 साल का दिव्यांश गोरेगांव पूर्व में अपने घर से निकलकर सड़क पर गया तो फिर वापस नही आया. इसके बाद जब दिव्यांश की तलाश शुरू हुई तो सीसीटीवी से राज़ खुला. सीसीटीवी फुटेज में 2 साल का मासूम गली के सामने ही खुले गटर में गिरता दिखा. आसपास के लोग, दमकलकर्मियों , बीएमसी और पुलिस वालों ने रात भर उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन सुबह तक मासूम का कुछ पता नही चल पाया.  

मैनहोल में होने वाली मौतों का ज़िम्मेदार कौन?

दुखी पिता ने बताया कि गटर 5 साल से खुला पड़ा है. इस हादसे के बाद बीएमसी की लापरवाही पर एक बार फिर सवाल उठा है. विपक्षी पार्टियों ने भी बीएमसी को आड़े हाथों लिय. बच्चे के पिता और स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर आंदोलन भी किया. दोपहर तक मेयर भी पहुंचे और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही. आपको बता दें कि मुंबई में खुले गटर में गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है. एक आरटीआई से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 साल में 639 हादसों में 328 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, लेकिन बी एम सी प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है.  

VIDEO : सीवर में मौत की घटनाएं कब बंद होंगी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deaths In Manhole, Sewer Cleaning, Mumbai, Manhole, Manhole Death, Manhole Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com