पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के महान तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए उस गेंदबाज के बारे में बात की है जिसकी गेंदबाजी को देखकर उन्हें खुद की याद आती है. स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अकरम ने उस गेंदबाज के बारे में बताया है. अकरम ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को अपने जैसा गेंदबाज करार दिया है. अकरम ने कहा, "मुझे लगता है कि एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज सबसे मुश्किल होता है. वह मुझसे लंबा है, लगभग 6'4" या 6'5" का. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, उनकी रफ्तार 150 किमी/घंटा है और वह विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन यॉर्कर फेंकने वालों में से एक हैं।. उनके पास अच्छी विविधत है. वह मेरी ही तरह 'ओल्ड स्कूल' गेंदबाज हैं, जो अपनी रफ्तार पर भरोसा करते हैं".
वसीम अकरम ने आगे कहा, " चाहे नई गेंद हो या पुरानी.. वह वाकई शानदार गेंदबाज है. उनकी गेंद में 'लेट स्विंग' कमाल की होती है. जिस तरह से वह गेंद को आगे पिच करते हैं, वह काबिले-तारीफ है. उनके पास बेहतरीन शॉर्ट बॉल भी है, और वह भी बहुत तेज भी है. जैसा कि मैंने कहा, वह लगभग 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. और सबसे बड़ी बात यह है कि वह लगातार ऐसा करते रहता है. सिर्फ एक ओवर या एक गेंद के लिए नहीं, बल्कि हर बार जब वह गेंदबाजी करने आता है."

Photo Credit: @X
अकरम ने स्टार्क के साथ बिताए अपने समय को याद किया और कहा, "मुझे ठीक से तारीख तो याद नहीं, शायद 2014-15 की बात है, मैंने नेट्स में उनके साथ लगभग आधा घंटा बिताया था.. उनके पास एक 'नैचुरल स्विंग' है. मैंने उनसे बात की थी कि उन्हें कुछ और चीजें भी सीखनी होंगी. जैसे मैंने शाहीन को भी सलाह दी थी कि उन्हें दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर जाती हुई गेंद फेंकना सीखना होगा. लेकिन आज, स्टार्क विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं".
पूर्व महान दिग्गज गेंदबाज ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि स्टार्क न सिर्फ वनडे क्रिकेट में, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आज के मॉडर्न क्रिकेट में, अगर आपका बॉलिंग एक्शन थोड़ा अलग है, तो यह बहुत काम आता है. वह एक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उनके पास एक बेहतरीन स्लो डिलीवरी है, वह अच्छी यॉर्कर डालते हैं और वाइड लाइन पर भी गेंदबाजी करते ".
वसीम अकरम ने आगे कहा, "वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर गेंद ले जाते हैं, और अभी दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है. .वन-डे क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं."
यह भी पढ़ें | World Cup 2027 के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारत की Playing XI, रोहित-गिल ओपनर, कोहली नंबर-3; जडेजा-भुवी बाहर
यह भी पढ़ें | बुमराह नंबर-3, अर्शदीप- हार्दिक भी लिस्ट में, भारत-न्यूजीलैंड T20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं