प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा है. इससे पहले आठ चीतों को नामीबिया से एयर फोर्स के विशेष विमान से भारत लाया गया. सरकार एक ओर जहां दावा कर रही है कि यह कदम इस इलाके के लिए वरदान साबित होगा, वहीं दूसरी तरफ उस इलाके की हकिकत कुछ और ही बयां कर रही है.
सरकार का कहना है कि चीतों के यहां आने से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा लेकिन चीतों के शोर के पीछे एक 'काला सच' दबता हुआ दिख रहा है. जिस जंगल और अभ्यारण्य में नामीबिया से लाए गए ये चीते रहेंगे, उसके आस-पास के गांवों में घनघोर कुपोषण और गरीबी है. लोगों को पास रोजगार की कमी है. श्योपुर जिले को भारत का इथोपिया भी कहा जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनडीटीवी की टीम शिवपुरी और श्योपुर के बीच स्थित ऐसे ही एक गांव ककरा पहुंची. वहां, जो तस्वीरें एनडीटीवी की टीम को देखने को मिली, वो कभी भी मीडिया में सामने नहीं आईं. मीडिया में बताया जा रहा है कि चीतों के आने से इलाके में कैसे बहुत बड़े बदलाव होंगे. यह बात सच भी है कि बदलाव हो सकते हैं लेकिन जैसा वन्यजीव विशेषज्ञ बताते हैं कि इन बदलावों को होने में करीब 20-25 साल लग जाएंगे. ये बदलाव तब आ सकते हैं जब इन जंगलों में चीतों की बड़ी आबादी हो जाएगी और पर्यटक उन्हें देखने आएंगे.
MP : चीतों के शोर के पीछे दबा 'काला सच', आस-पास के गांवों में घनघोर कुपोषण और मुफलिसी, देखें- NDTV की रिपोर्ट pic.twitter.com/Q8ktyD2xbP
— NDTV India (@ndtvindia) September 17, 2022
श्योपुर जिले में 21 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण के शिकार हैं. यह आंकड़ा मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में लिखित जवाब में दिया था. दो हफ्ते पहले इसी जिले में एक बच्ची की कुपोषण से मौत हो गई थी. अधिकारियों ने ये जरूर किया कि कुपोषण के आंकड़ों में जैसे ही पाँच साल से ऊपर के बच्चे हुए उनको उस लिस्ट से ही हटा दिया और ऐसे यहां कागजों पर कुपोषण खत्म हो गया.

नेशनल पार्क के नजदीक जिस गांव में एनडीटीवी की टीम पहुंची थी, उसमें भी दो से तीन बच्चे कुपोषित हैं.
PHOTOS : सिर पर हैट, हाथ में कैमरा : चीतों को छोड़ने के बाद वाइल्ड फोटोग्रोफी में मशगूल दिखे PM
बातचीत में गांव के लोगों ने बताया कि यहां कोई रोजगार नहीं है बल्कि घनघोर गरीबी है. बच्चे कुपोषित हैं. जब उनसे पूछा गया कि यहां चीते छोड़े जा रहे हैं तो इससे आपका कुछ फायदा होगा, तो गांववालों ने कहा कि चीतों से हमें कुछ नहीं मिलने वाला. इनके आने से हमारी स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

बता दें, जिस क्षेत्र में कूनो नेशनल पार्क स्थित है, वहां करीब 23 गांव ऐसे हैं जो गरीबी और कुपोषण से जूझ रहे हैं. इनकी आबादी तकरीबन 56,000 है.
ऐसा नहीं कि इस इलाके में किसी खास सियासी पार्टी का ही दबदबा रहा हो, बल्कि यहां से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नुमाइंदे दशकों से जीतते रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान इस क्षेत्र के लोगों की बुनियादी जरूरतों की ओर नहीं गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं